16 जवानों की मौत : भीषण सड़क हादसे मं 16 जवानों की मौत, 4 की हालत गंभीर… जवानों से भरी गाड़ी खाई में गिरी

सिक्किम: एक भीषण सड़क हादसे में सेना के 16 जवान की मौत हो गयी। हादसा नार्थ सिक्किम में हुआ है। भारत-चीन सीमा के पास उत्तरी सिक्किम में जवानों की गाड़ी के सड़क से फिसलकर खाई में गिर गई, जिससे सेना के 16 जवानों की मौत हो गई और चार अन्य घायल हो गए। घायल जवावों को उत्तरी बंगाल के एक सैन्य अस्पताल में हवाई मार्ग से ले जाया गया है।

हादसा सुबह करीब 8 बजे हुआ है. सेना के सभी 16 जवानों के शव को बरामद कर लिया गया है। घटनास्थल पर सभी 4 सैन्य जवानों को अस्पताल में इलाज के लिए भेजा गया है। वहीं मृत जवानों को पोस्टमार्टम के लिए गंगटोक के सरकारी एसटीएनएम अस्पताल ले जाया जा रहा है और बाद में सेना को सौंप दिया जाएगा। यह ट्रक उन तीन वाहनों के काफिले का हिस्सा था, जो चटन से सुबह थंगू की ओर जा रहा था। जिसके बाद जेमा के रास्ते में ट्रक दुर्घटनाग्रस्त हो गया। दुर्घटना के बाद भारतीय सेना ने एक बयान में कहा- "एक बचाव अभियान तुरंत शुरू किया गया और चार घायल सैनिकों को वहां से निकाल कर हवाई जहाज के जरिए अस्पताल पहुंचाया गया। दुर्भाग्य से, तीन जूनियर कमीशंड अधिकारियों और 13 सैनिकों ने दम तोड़ दिया।"

इस घटना को लेकर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने शोक जताते हुए कहा- "उत्तरी सिक्किम में एक सड़क दुर्घटना के कारण भारतीय सेना के जवानों की मौत से गहरा दुख हुआ है। राष्ट्र उनकी सेवा और प्रतिबद्धता के लिए हृदय से आभारी है। शोक संतप्त परिवारों के प्रति मेरी संवेदनाएं। जो लोग घायल हुए हैं, उनके शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना करते हैं।"

HPBL Desk
HPBL Desk  

हर खबर आप तक सबसे सच्ची और सबसे पक्की पहुंचे। ब्रेकिंग खबरें, फिर चाहे वो राजनीति की हो, खेलकूद की हो, अपराध की हो, मनोरंजन की या फिर रोजगार की, उसे LIVE खबर की तर्ज पर हम आप तक पहुंचाते हैं।

Related Articles
Next Story