3 की रहस्यमयी हालत में मौत…….शाम में हुई थी पार्टी, दोपहर होते-होते बिगड़ी तबीयत, फिर हो गयी मौत….मचा हड़कंप

वैशाली: बिहार में रहस्यमयी हालात में एक बार फिर मौतों का सिलसिला शुरू हो गया है। पिछले कुछ घंटों में तीन लोगों की संदिग्ध हालत में मौत हो गयी है। वैशाली जिले के राघोपुर में तीन लोगों की मौत से प्रशासन में हड़कंप मचा है। 2 लोगों की हालत अभी गंभीर बनी हुई है। पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रही है, ताकि ये पता लगाया जा सके, कि मौत की आखिर वजह क्या है।

घटना राघोपुर प्रखंड क्षेत्र के बीरपुर गांव की है। यहां शुक्रवार की देर शराब पीने की बात ग्रामीण बता रहे हैं। तबीयत बिगड़ने पर पटना के फतुहा में स्थित किसी अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया। जहां तीन की मौत हो गई और दो लोग अभी भी बीमार हैं।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

गांव में ही पांच लोगों ने शुक्रवार की देर रात शराब पी थी और शनिवार सुबह से सब की तबीयत बिगड़ने लगी। पटना के फतुहा में स्थित एक अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां तीन की मौत हो गई, जबकि दो लोग अभी भी बीमार हैं। एक मृतक जंगली महतो के शव का परिजनों ने अंतिम संस्कार भी कर दिया था, लेकिन दो व्यक्ति के शव को पुलिस पोस्टमार्टम के लिए लेकर हाजीपुर सदर अस्पताल लाई है। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गई है। मृतकों में रामा महतो उम्र 50 वर्ष, राम प्रवेश महतो उम्र 35 वर्ष, जंगली महतो उम्र 35 वर्ष शामिल हैं, वहीं पवन महतो बीमार है।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

close