शादी के डेढ़ महीने बाद ही नवविवाहिता की मौत, पति और ससुरालवालों पर लगा गंभीर आरोप

गिरीडीह। खाना बनाने के दौरान हुआ झगड़ा तो नवविवाहिता को जलाकर मार डाला। महिला का नाम काजल है। गिरिडीह की रहने वाली काजल की शादी डेढ़ महीने पहले ही गोड्डा के सरौनी में हुई थी। 20 दिन तक जिंदगी से जंग लड़ने के बाद काजल की मौत हो गयी। परिजनों के मुताबिक 6 जून को काजल को केरोसिन डालकर आग लगाया गया था। गोड्डा और भागलपुर में इलाज के बावजूद काजल की जान नहीं बच सकी। परिजनों ने दामाद और ससुराल पक्ष के लोगों पर हत्या का आरोप लगाया है।

परिजनों के मुताबिक 5 मई को काजल की शादी कामता साव से हुई थी। शादी में उन्होंने हरसंभव दहेज भी दिया था। शादी के बाद ही विवाद होने लगा, इसी बीच 5 जून को पति के साथ खाना बनाने को लेकर विवाद होने के बाद पति ने उसे जिंदा जला डाला। पहले काजल को गंभीर हालत में गोड्डा सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया।

फिर कुछ दिनों तक गोड्डा में इलाज होने के बाद उसे भागलपुर स्थित मेडिकल कॉलेज ले जाया गया। वहां लगभग एक सप्ताह इलाज चलने के बाद दो दिन पूर्व उसे वापस गोड्डा सदर अस्पताल लाया गया। जहां 25 जून को उसकी मौत हो गई. मामले को लेकर मृतिका के पिता ने न्याय की गुहार लगाई है।

HPBL Desk
HPBL Desk  

हर खबर आप तक सबसे सच्ची और सबसे पक्की पहुंचे। ब्रेकिंग खबरें, फिर चाहे वो राजनीति की हो, खेलकूद की हो, अपराध की हो, मनोरंजन की या फिर रोजगार की, उसे LIVE खबर की तर्ज पर हम आप तक पहुंचाते हैं।

Related Articles
Next Story

COPYRIGHT 2024

Powered By Blink CMS