BSF जवान की मौत : ड्यूटी के दौरान मार ली खुद को गोली, सुसाइड नोट में लिखा- दोस्तों को 65 हजार रुपए लौटा देना, मेरी मां को …

जैसलमेर। आर्मी के जवान ने खुद को गोली मार ली। जवान का नाम संदीप बिरादर है, जो बीएसएफ में पोस्टेड था। जवान का एक सुसाइड नोट भी मिला है, जिसमें वो अपनी मौत की वजह का जिक्र किया है। का सुसाइड नोट मिला है, जिसमें लिखा है कि ' मेरी मां को मेरा नॉमिनी बनाया जाए और दोस्तों से उधार लिया पैसा लौटाया जाए '। जवान कर्नाटक का रहने वाला था, उसकी पोस्टिंग भारत-पाक सीमा पर जैसलमेर में थी।

जानकारी के मुताबिक जवान अपने ससुरालवालों से परेशान था। डेढ़ साल पहले ही उसकी शादी हुई थी। संदीप जॉइंट फैमिली में रहता था। उसके दो बड़े भाई में से एक किसान है और एक आर्मी में है। बताया जा रहा है कि उसके ससुराल वालों का उसकी जिंदगी में काफी दखल था। जवान कई बार छुट्टी लेकर घर जाता और घरेलू कलह को सुलझाने की कोशिश करता था।

सुसाइड नोट से साफ है कि जवान की खुदकुशी की वजह घरेलू विवाद है। BSF के जवान संदीप की सुसाइड की खबर पर परिजन कर्नाटक से जैसलमेर आये और शव को अपने साथ लेकर कर्नाटक चले गये। ड्यूटी के दौरान जवान ने खुद को गोली मार ली थी।

जवान ने धनाना पोस्ट पर ड्यूटी के दौरान सुसाइड किया था। गोली की आवाज सुनकर पास में ही ड्यूटी कर रहे जवान आए और जवाहिर हॉस्पिटल लाए जहां डॉक्टरों ने उसको मृत घोषित कर दिया।

HPBL Desk
HPBL Desk  

हर खबर आप तक सबसे सच्ची और सबसे पक्की पहुंचे। ब्रेकिंग खबरें, फिर चाहे वो राजनीति की हो, खेलकूद की हो, अपराध की हो, मनोरंजन की या फिर रोजगार की, उसे LIVE खबर की तर्ज पर हम आप तक पहुंचाते हैं।

Related Articles
Next Story