CRPF जवान की मौत: जवान की संदिग्ध हालत में मिली लाश, छुट्टी लेकर घर पहुंचे जवान के पास पड़ी थी सीरिंज

नालंदा। CRPF जवान की संदिग्ध हालत में लाश मिली है। जवान का नाम ब्रजेश कुमार है, जो CRPF में जवान के तौर पर पदस्थ था। घटना नालंदा के रहुई थाना क्षेत्र के रहुई बाजार का है। जवान का शव एक अर्ध निर्मित मकान में मिला है। पुलिस जवान के शव को अपने कब्जे में लेकर जांच में जुट गयी है। जानकारी के मुताबिक शनिवार को छुट्टी लेकर CRPF जवान घर आए थे।

कुछ देर घर में रुकने के बाद बाहर निकले, इसके बाद देर रात तक घर नहीं लौटे। रविवार को अर्ध निर्मित मकान में खोजबीन के दौरान वे मृत पाए गए। परिजनों का कहना है की चेहरे पर जख्म के निशान हैं। मौत कैसे हुई है उन्हें यह नहीं पता है। ठंड लगने से मौत की आशंका जताई जा रही है। फिलहाल घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया है।

मृतक का एक पुत्र एवं एक पुत्री है। हालांकि जहां से शव को बरामद किया गया है। वहां से इंजेक्शन आदि नशे का सामान भी बरामद किया गया है। शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का खुलासा हो सकेगा। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की छानबीन में जुट गई है। पुलिस इस मामले में कुछ लोगों से पूछताछ कर रही है। हालांकि मौत की असल वजह पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही सामने आयेगी।

HPBL Desk
HPBL Desk  

हर खबर आप तक सबसे सच्ची और सबसे पक्की पहुंचे। ब्रेकिंग खबरें, फिर चाहे वो राजनीति की हो, खेलकूद की हो, अपराध की हो, मनोरंजन की या फिर रोजगार की, उसे LIVE खबर की तर्ज पर हम आप तक पहुंचाते हैं।

Related Articles
Next Story