महिला सिपाही की मौत : फंदे पर लटकी मिली महिला सिपाही की लाश, मची सनसनी, पति भी SSB में हैं पोस्टेड, परिजनों का गंभीर आरोप

लखीमपुर खीरी। महिला सिपाही की फंदे पर लटकती हुई लाश मिली है। प्रथम दृष्टिया मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है, लेकिन परिजनों ने मौत पर संदेह जताया है। परिजनों का कहना है कि उनकी बेटी कभी आत्महत्या नहीं कर सकती। महिला सिपाही 30 वर्षीय साक्षी है, जो लखीमपुर में पदस्थ थी। हालांकि कुछ दिनों से वो मेटरनिटी लीव पर थी। जानकारी के मुताबिक कमरे में फंदे पर शव लटका देख पति ने ससुराल वालों को जानकारी दी।

इधर महिला सिपाही साक्षी के पिता व मामा ने हत्या की आशंका जताते हुए पति और ससुरालजन पर कार्रवाई की मांग की है। साक्षी ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से बीए किया था। वह पढ़ने में बहुत तेज थी। परिजनों का कहना है कि वो बहुत बहादुर भी थी, आत्महत्या नहीं कर सकती। उसे मारकर फंदे पर लटकाया गया है। इसकी जांच के लिए मुकदमा दर्ज करवाएंगे।
जानकारी के साक्षी का विवाह इकबालपुर के रजनीश कुमार वर्मा से साल 2018 में किया था। रजनीश एसएसबी में सिपाही थे। दोनों एक ही स्कूल में शुरुआत से पढ़ते थे। साक्षी का चयन वर्ष 2016 में उत्तर प्रदेश पुलिस में हो गया। साक्षी की दो बेटियां हैं। फैजुल्लागंज के हनुमंतपुरम में मकान में साक्षी दोनों बेटियों के साथ रहती थी।फरवरी 2023 से साक्षी मातृत्व अवकाश पर थी और एक माह से मायके में रह रही थी।

दो जून को रजनीश भी छुट्टी लेकर आए थे। रविवार को वह पत्नी व दोनों बच्चों को लेकर लखनऊ आए। पिता ने बताया कि सोमवार सुबह रजनीश ने फोन कर बताया कि साक्षी ने घर की छत पर बने कमरे में फांसी लगा ली है। इंस्पेक्टर मड़ियांव शिवानंद मिश्र ने बताया कि अभी कोई तहरीर नहीं मिली है। तहरीर और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।

HPBL Desk
HPBL Desk  

हर खबर आप तक सबसे सच्ची और सबसे पक्की पहुंचे। ब्रेकिंग खबरें, फिर चाहे वो राजनीति की हो, खेलकूद की हो, अपराध की हो, मनोरंजन की या फिर रोजगार की, उसे LIVE खबर की तर्ज पर हम आप तक पहुंचाते हैं।

Related Articles
Next Story