सिपाही की मौत: घर लौट रहे जवान की रोड एक्सीडेंट में गयी जान, रात के अंधेरे में नहीं मिली सहायता, हो गयी मौत
गुमला। सड़क हादसे में झारखंड पुलिस के एक जवान की मौत हो गयी। घटना रांची गुमला मुख्य मार्ग स्थित खोरा गांव के समीप की है। मृतक झारखंड पुलिस के जवान का नाम बंधु उरांव है। जानकारी के मुताबिक जवान छुट्टी लेकर चंदवा से घर लौटे थे। सुबह नाश्ता करके वह शहर से सटे करम डीपा में बन रहे अपने नए घर का काम देखने गए थे। रात करीब 9 बजे वापस घर लौट रहे थे। घर लौटने के दौरान उनकी पत्नी से फोन पर बातचीत हुई, बंधु ने कहा कि वह रास्ते में है घर लौट रहे हैं।
इसी दौरान रास्ते में जवान को हाइवा ने टक्कर मार दी। घटना में मौके पर ही जवान की मौत हो गयी। घटना के बाद पूरे परिवार में कोहराम मच गया। पत्नी और मृतक जवान के तीन छोटे छोटे बच्चे हैं। घटनास्थल पर अत्यधिक रक्तस्राव होने और रात होने के कारण किसी का सहायता नही मिल पाने के कारण उनकी मौत हो गई। सुबह होने पर शव पोस्टमॉर्टम गृह ले जाया गया।इधर दुर्घटना में जवान की मौत की सूचना के बाद कई आदिवासी नेता भी पोस्टमॉर्टम हाउस पहुँचे।फिर परिजनों को ढांढस बंधाया।