Deoghar To Delhi : देवघर एयरपोर्ट से दिल्ली की उड़ान कल से…..1.45 घंटे में पूरा होगा सफर….पहली फ्लाइट में सांसद, फिल्म स्टार सभी हैं सवार…स्वागत की खास तैयारी….

देवघर। झारखंड-बिहार के हवाई यात्रियों के लिए अच्छी खबर है। दिल्ली से देवघर की इंडिगो की कामर्शियल फ्लाइट शुरू होने वाली है। 30 जुलाई यानि शनिवार को पहली कामर्शियल फ्लाइट दिल्ली से देवघर आ रही है। देवघर के लिए सभी 180 सीटें फुल हो चुकी है। दिल्ली से ये फ्लाइट दोपहर 1 बजे देवघर के लिए उड़ान भरेगी और 1.45 घंटे का सफर तय कर देवघर एयरपोर्ट पर लैंड करेगी। वापसी में देवघर से ये फ्लाइट दिल्ली के लिए 3.15 बजे उड़ान भरेगी और दिल्ली 5.15 बजे पहुंचेगी।

दिल्ली से देवघर के लिए सभी 180 सीट फुल हो चुकी है, वहीं देवघर से दिल्ली जाने के लिए 170 सीट फुल हो गयी है। देवघर एयरपोर्ट पर दिल्ली टू देवघर की पहली फ्लाइट के स्वागत की तैयारी है। देवघर एयरपोर्ट पर लैंड करते ही वाटर कैनन से फ्लाइट का स्वागत होगा।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

संयोग की बात ये है कि दिल्ली की देवघर आ रही पहली फ्लाइट पर गोड्डा के सांसद निशिकांत दुबे भी सवार है। देवघर एयरपोर्ट की सौगात से गदगद भाजपा सांसद ने पहली फ्लाइट के स्वागत की जोरदार तैयारी की है। एयरपोर्ट के बाहर गोड्डा सांसद निशिकांत दुबे, समेत सांसद राजीव प्रताप रूढ़ी, फिल्म स्टार व सांसद मनोज तिवारी, दिनेश लाल निरहूआ, रवि किशन, बिहार के मंत्री शाहनवाज हुसैन, सांसद अनुराग शर्मा, प्रवेश वर्मा, कमलेश पासवान, सुब्रत पाठक का स्वागत किया जायेगा।

घोड़े, ढोल-बाजा और मांदर की थाप पर सभी का स्वागत किया जायेगा। मुंगेर से छह घोड़े मंगाये गये हैं। आदिवासी नृत्य व पारंपरिक तरीके से स्वागत करते हुए सभी सांसदों को एयरपोर्ट से देवघर बाजार तक लाया जायेगा।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

close