Aaj Ka Panchang: आज 6 सितंबर हरतालिका तीज का शुभ मुहूर्त, राहुकाल और अन्य महत्वपूर्ण जानकारी जानें

Aaj Ka Panchang: आज 6 सितंबर 2024 को भाद्रपद माह के शुक्ल पक्ष की हरतालिका तीज (Hartalika teej) व्रत है. स व्रत के पुण्य प्रताप से परिवार में सुख समृद्धि और खुशहाली का आगमन होता है. कुंवारी लड़कियों को मनचाहा जीवनसाथी मिलता है.

हरतालिका तीज पर पार्थिव शिवलिंग (मिट्‌टी के शिवलिंग) बनाकर विधि विधान पूर्वक भगवान शंकर (Shiv ji) की पूजा आराधना करें, साथ ही 21 बेलपत्र अर्पित करें, माता पार्वती को सोलह श्रृंगार अर्पित करें. मान्यता है इससे अधूरी इच्छा पूरी होती है, विवाह में आ रही बाधा खत्म होती है. पति-पत्नी के बीच प्यार बढ़ता है.

आज रात्रि जागरण कर चार प्रहर में दूध, दही, घी, शहद से भगवान शिव का अभिषेक करें. कहते हैं इससे परिवार पर मंडरा रहा खतरा और दोष दूर होता है. आइए जानते हैं आज का शुभ-अशुभ मुहूर्त (Shubh muhurat 6 September 2024), राहुकाल (Aaj Ka Rahu kaal), शुभ योग, ग्रह परिवर्तन, व्रत-त्योहार, तिथि आज का पंचांग (Panchang in Hindi).

आज का पंचांग, 6 सितंबर 2024 (Calendar 6 September 2024)

तिथि तृतीया (5 सितंबर 2024, दोपहर 12.21 - 6 सितंबर 2024, दोपहर 03.01)

पक्ष शुक्ल

वार शुक्रवार

नक्षत्र हस्त

योग शुक्ल, रवि योग

राहुकाल सुबह 10.45 - दोपहर 12.19

सूर्योदय सुबह 06.02 - शाम 06.39

चंद्रोदय

सुबह 08.37 - रात 08.16

दिशा शूल

पश्चिम

चंद्र राशि

कन्या

सूर्य राशि सिंह

शुभ मुहूर्त, 6 सितंबर 2024 (Shubh Muhurat)

ब्रह्म मुहूर्त सुबह 04.28 - सुबह 05.13

अभिजित मुहूर्त सुबह 11.54 - दोपहर 12.45

गोधूलि मुहूर्त शाम 06.47 - रात 07.09

विजय मुहूर्त दोपहर 02.38 - दोपहर 03.29

अमृत काल मुहूर्त

सुबह 05.20 - सुबह 07.08, 7 सितंबर

निशिता काल मुहूर्त रात 12.00 - प्रात: 12.45, 7 सितंबर

6 सितंबर 2024 अशुभ मुहूर्त (Aaj Ka ashubh Muhurat)

यमगण्ड - दोपहर 03.38 - सुबह 06.02

विडाल योग - सुबह 06.02 - सुबह 09.35

गुलिक काल- सुबह 07.36 - सुबह 09.10

भद्रा काल - सुबहह 04.20 - सुबह 06.02

आज का उपाय

हरतालिका तीज की शाम देवी लक्ष्मी के सामने 11 देसी घी के दीए जलाएं, इसके बाद लक्ष्मी चालीसा का पाठ करके इन सभी दीयों को मुख्य दरवाजे के आसपास रख दें. इससे धन प्राप्ति के योग बनते हैं.

Related Articles
Next Story