Aaj Ka Panchang: आज 2 सितंबर सोमवती अमावस्या का शुभ मुहूर्त, राहुकाल और अन्य महत्वपूर्ण जानकारी जानें

Aaj Ka Panchang: आज 2 सितंबर 2024 को भाद्रपद अमावस्या है. सोमवार होने से आज सोमवती अमावस्या (Somvati amavasya) का संयोग भी बन रहा है. जिनके घर में संतान नहीं हो रही है, वे इस दिन पितरों और देवताओं की पूजा करके अपनी समस्याओं से मुक्ति पा सकते हैं.

सोमवती अमावस्या पर पितरों का श्राद्ध करने से परिवार में सुख के दिन लौट आते हैं, कर्ज से मुक्ति मिलती है. पूर्वजों के आशीर्वाद से वंश वृद्धि होती है. पितरों की आत्मा की शांति के लिए जल, काला तिल, सफेद पुष्प लेकर तर्पण करें.

मान्यता है कि सोमवती अमावस्या पर पीपल, बरगद और पलाश के पेड़ की पूजा करने से सौभाग्य की प्राप्ति होती है. पति की आयु लंबी होती है और संतान पर आने वाला संकट टल जाता है. आइए जानते हैं आज का शुभ-अशुभ मुहूर्त (Shubh muhurat 2 September 2024), राहुकाल (Aaj Ka Rahukaal), शुभ योग, ग्रह परिवर्तन, व्रत-त्योहार, तिथि आज का पंचांग (Panchang in Hindi).

आज का पंचांग, 2 सितंबर 2024 (Calendar 2 September 2024)

तिथि अमावस्या (पूर्ण रात्रि तक)

पक्ष कृष्ण

वार सोमवार

नक्षत्र मघा

योग शिव

राहुकाल सुबह 07.35 - सुबह 09.10

सूर्योदय सुबह 06.00 - शाम 06.41

चंद्रोदय

प्रात: 06.00- शाम 06.30, 3 सितंबर

दिशा शूल

पूर्व

चंद्र राशि

सिंह

सूर्य राशि सिंह

शुभ मुहूर्त, 2 सितंबर 2024 (Shubh Muhurat)

ब्रह्म मुहूर्त सुबह 04.28 - सुबह 05.13

अभिजित मुहूर्त सुबह 11.56 - दोपहर 12.27

गोधूलि मुहूर्त शाम 06.47 - रात 07.09

विजय मुहूर्त दोपहर 02.38 - दोपहर 03.29

अमृत काल मुहूर्त

रात 09.41 - रात 10.27

निशिता काल मुहूर्त रात 12.00 - प्रात: 12.45, 3 सितंबर

2 सितंबर 2024 अशुभ मुहूर्त (Aaj Ka ashubh Muhurat)

यमगण्ड - सुबह 10.45 - दोपहर 12.20

आडल योग - सुबह 06.00 - प्रात: 12.20, 3 सितंबर

गुलिक काल- दोपहर 01.56 - दोपहर 03.41

आज का उपाय

सोमवती अमावस्या के दिन सूर्यास्त के बाद घर के मुख्य द्वार पर दीपक जलाएं. साथ ही जहां पानी रखते हैं (मटके का स्थान) वहां पितरों के नाम तेल का दीपक लगाएं. मान्यता है इससे घर में मौजूद नकारात्मक ऊर्जा का नाश होता है. धन लक्ष्मी घर में वास करती हैं.

Related Articles
Next Story