Janmashtami 2024: श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के दिन इन चीजों का जरूर करें दान, सभी कष्ट होंगे दूर

Janmashtami 2024: हिंदू धर्म में जन्माष्टमी के त्यौहार को बेहद शुभ और पवित्र माना जाता है। हर साल कृष्ण भक्तों के द्वारा इस त्यौहार को उत्साह पूर्वक मनाया जाता है। हिंदू धर्म शास्त्र के अनुसार कृष्ण जन्माष्टमी का त्योहार करने से भगवान कृष्ण के साथ राधा रानी का कृपा भी प्राप्त होता है। फिर से जीवन में खुशहाली आती हैं। कृष्ण जन्माष्टमी के दिन लोग तरह-तरह के पकवान बनते हैं और साथ ही लोग अपने घर पर तरह-तरह के कार्यक्रमों का आयोजन करते हैं।

कब है श्रीकृष्ण जन्माष्टमी? (Janmashtami 2024 Shubh Muhurat)

हिंदू पंचांग के अनुसार, भाद्रपद माह के कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि की शुरुआत 25 अगस्त, 2024 दिन रविवार को रात 03 बजकर 39 मिनट पर होगी। वहीं, इस तिथि का समापन 26 अगस्त, 2024 दिन सोमवार को रात 2 बजकर 19 मिनट पर होगा। पंचांग के आधार पर जन्माष्टमी 26 अगस्त को मनाई जाएगी।

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर करें ये दान (Janmashtami 2024 Daan)

श्री कृष्ण जन्माष्टमी के दिन दान करने का विशेष महत्व है। इस दिन आने का दान करना चाहिए साथ ही वस्त्र माखन मोर पंख कामधेनु गाय की प्रतिमा मुरली आदि का दान करना बेहद शुभ माना जाता है। इन चीजों का दान करने से भगवान श्री कृष्णा प्रसन्न होते हैं और हमेशा भक्त पर अपनी कृपा बनाए रखते हैं।

भगवान कृष्ण मंत्र (Janmashtami 2024 Mantra)

1. कृष्णाय वासुदेवाय हरये परमात्मने। प्रणत क्लेशनाशाय गोविन्दाय नमो नम:

2. हरे कृष्ण हरे कृष्ण, कृष्ण कृष्ण हरे हरे

हरे राम हरे राम, राम राम हरे हरे

Related Articles
Next Story