बुधवार को चंद्रगहण, जानिये भारत में कितना पड़ेगा इसका असर, कब से लगेगा सूतक काल

Chandra Grahan 2024 Aaj Kitne Baje Lagega: आज पितृपक्ष पर साल का दूसरा चंद्र ग्रहण लगने वाला है। 18 सितंबर का चंद्र ग्रहण प्रतिपदा तिथि यानी पहले श्राद्ध पर लग रहा है। ज्योतिष गणना के अनुसार, सुबह 06 बजकर 12 मिनट से लेकर सुबह 10 बजकर 17 मिनट तक रहने वाला है।


चंद्र ग्रहण की अवधि 05 घंटे 04 मिनट की होगी. पितृपक्ष में पहला श्राद्ध करने वाले लोग ग्रहण से पहले या ग्रहण के बाद श्राद्धकर्म की तैयारी करें। हिंदू धर्म में चंद्र ग्रहण की घटना को बहुत महत्वपूर्ण माना गया है।

जानकारी के मुताबिक चंद्र ग्रहण मीन राशि और पूर्वाभाद्रपद नक्षत्र में लगेगा। साल का दूसरा चंद्र ग्रहण भारत में दिखाई नहीं देगा। यह चंद्र ग्रहण दक्षिणी अमेरिका, पश्चिमी अफ्रीका और पश्चिमी यूरोप के देशों में दृश्यमान होगा। इसके अलावा, यह हिंद महासागर, अटलांटिक महासागर और अंटार्कटिका की कुछ जगहों पर भी दिखाई देने वाला है।

चंद्र ग्रहण शुरू होने से 9 घंटे पहले सूतक काल लग जाता है, लेकिन जब चंद्र ग्रहण भारत में दिखाई नहीं देता तो इसका सूतक काल भी मान्य नहीं होता है।

18 सितंबर का चंद्र ग्रहण भी भारत में दिखाई नहीं देगा. इसलिए यहां इसका सूतक काल भी नहीं लगेगा। साल का दूसरा चंद्र ग्रहण मीन राशि में लगेगा, लेकिन इसका प्रभाव चार राशियों पर रहने वाला है। ज्योतिषविद अरुणेश कुमार शर्मा ने बताया कि मेष, सिंह, मकर और मीन राशि के जातकों को इस चंद्र ग्रहण से बहुत सावधान रहने की आवश्यकता है। इन्हें नौकरी-व्याीपार में हानि हो सकती है। धन की आवक घट सकती है।

कार्यस्थल पर लोगों से अनबन संभव है. रिश्तोंा में मनमुटाव का सामना करना पड़ सकता है. पैतृक संपत्ति को लेकर विवाद हो सकता है। व्यवहार में चिड़चिड़ापन आने से समस्याएं बढ़ेंगी. रोगों सावधान रहना होगा। सेहत संबंधी समस्याहएं बढ़ सकती हैं। हालांकि भारत में इसका प्रभाव नहीं होगा, लिहाजा कई व्याधियां ज्यादा असरकारक नहीं होगी।

Aditya
Aditya  
Related Articles
Next Story