Somwar Ka Rashifal: सप्ताह का पहला दिन तीन राशियों के लिए है खूब फलदायी, वृषभ वाले गद्दारों से और मिथुन-कुंभ वाले सेहत से रहें सचेत

Aaj Ka Rashifal: 17 June 2024 Horoscope, आज 17 जून दिन सोमवार को चंद्रमा शुक्र ग्रह की राशि तुला में संचार कर रहे हैं। साथ ही कल ज्येष्ठ मास के शुक्ल पक्ष की दशमी तिथि है और इस दिन शिव योग, रवि योग और चित्रा नक्षत्र का शुभ संयोग बन रहा है, जिससे कल के दिन का महत्व बढ़ गया है। वैदिक ज्योतिष के अनुसार, कल बन रहे शुभ योग का लाभ 3 राशियों को मिलेगा। इन राशियों के आजीविका के क्षेत्र में चल रहे प्रयास सफल होंगे और किसी विशेष निवेश से लाभ मिलने के योग बन रहे हैं। चलिये आज देखते हैं कैसा रहने वाला है आपका दिन

मेष राशिफल

आज का दिन मिलाजुला रहेगा। करियर-कारोबार को आगे बढ़ाने के बहुत सारे अवसर प्राप्त होंगे। मनचाही सफलता पाने के लिए बहुत मेहनत और पूरे मन से प्रयास करना पड़ेगा। दिन की शुरुआत में आर्थिक स्थिति कुछ तनावपूर्ण बनी रहेगी। आर्थिक लेन-देन में अकारण वाद विवाद हो सकता है. जमा पूंजी धन अकारण व्यर्थ कार्य पर खर्च करना पड़ सकता है। आपके प्रेम संबंध विवाह का रूप ले सकते हैं। इस समय आपके प्रेम संबंध आपके लिए सौभाग्यदायक हो सकते हैं।

वृषभ राशिफल

सफलता मिलेगी, लेकिन आज उसके पीछे आपको बहुत मेहनत की जरूरत होगी। फिल्म, फैशन वर्ल्ड, ग्राफिक्स व वेब डिजाइनिंग जैसे क्षेत्रों में भी हाथ आजमा सकते हैं।आर्थिक दृष्टिकोण से मध्यम रहेंगे। परिवार वाले आपके प्रेम संबंधों में कुछ अड़चन पैदा करेंगे। सेहत उत्तम रहेगा।

मिथुन राशिफल

आज का दिन कामयाबी के लिहाज से बेहतर रहेगा। आपके प्रमोशन के भी आसार हैं। आपको नई नौकरी मिलने के भी आसार हैं। ऑफिस हो या घर अपने व्यवहार व वाणी में विनम्रता रखें। पैसे कमाने के नए अवसर भी मिलेंगे। किसी भी तरह का कोई मौका अपने हाथ से जाने नहीं दें। जो लोग अपने प्रेम का इज़हार करना चाहते हैं तो उन्हें सक्सेस ज़रूर हासिल होगी। दिल की बीमारी या ब्लडप्रेशर से ग्रसित लोग अपना विशेष ध्यान रखें।

कर्क राशिफल

आज अच्छा दिन रहने वाला है। पेंटिंग, फाइन आर्ट, वाटर एंड इरिगेशन, बॉटनी आदि सेक्टर्स में आप काम बड़ी आसानी से पा सकते हैं।आपको विदेश जाने के मौके भी मिल सकते हैं। बिजनेस रफ्तार पकेड़गा। नवीन संपत्ति खरीदने के योग बनेंगे. आर्थिक पक्ष मजबूत होगा. जमा पूंजी धन में वृद्धि होगी। कोई आपके विवाह या प्रेम संबंधों में दखलंदाजी की कोशिश कर सकता है।

सिंह राशिफल

अच्छा दिन रहने वाला है। बिजनेस में बड़े डिसीज़न या नई प्लानिंग करें। सफलता जरूर मिलेगी। विदेश जाने के मौके भी मिल सकते हैं। अचानक से कोई उपहार मिलेगा, जो खुशी को दोगुना कर देगा। नवीन संपत्ति खरीदने की दिशा में प्रयासरत रहेंगे। प्यार और नए रिश्ते बनाने के लिहाज से समय काफी अच्छा रह सकता है। संबंधों के लिए बहुत ही शुभ परिणाम देने वाले हो सकते हैं। मौसम में बदलाव से भी आपकी हेल्थ प्रभावित हो सकती है। जिन लोगों को डायबिटीज की समस्या है उन्हें इस समय अपने ऊपर पूरा ध्यान रखना चाहिए।

कन्या राशिफल

दिन अच्छा रहने वाला है। व्यापार में लाभ और नौकरी में पदोन्नति के साथ आपको अपने वर्कप्लेस में उपलब्धियां पाने के लिए पुरस्कृत भी किया जा सकता है। सुख-सुविधा से जुड़ी चीजों पर बड़ी धन राशि खर्च कर सकते हैं। भवन या वाहन खरीदने की सोच रहे थे तो यह कामना पूरी हो सकती है। आपके दांपत्य जीवन में मधुरता का अभाव हो सकता है फिर भी परेशान न हों और बुद्धिमत्ता से काम लें। प्रभु की कृपा से सब ठीक हो जाएगा। सेहत का ध्यान रखें।गर्भवती महिलाओं को नियमित रूप से अपना चेक-अप कराते रहना चाहिए।

तुला राशिफल

सफलता के बावजूद आज आपको पूरे दिन सतर्क रहना होगा। कारोबारी दशा ठीक-ठाक, सफलता साथ देगी, तेज-प्रभाव बना रहेगा। आर्थिक रूप से मजबूत रहेगा। पैसे कमाने के कई नए मौके मिलेंगे। किसी खास परिजन से कहसुनी हो सकती है। दांपत्य जीवन में तनाव बढ़ सकता है। बच्चों को घरेलू मामलों से दूर रखें। ट्रैवलिंग पर जा रहे हैं तो सेहत का खास ख्याल रखें।

वृश्चिक राशिफल

सफलता आसानी से मिलेगी। मेडिकल, मशीनरी आदि से जुड़े काम भी आपके लिए उपयुक्त हो सकते हैं। नौकरीपेशा लोगो के लिए यह समय अच्छा ही रहेगा। सत्ता और सरकार से जुड़े लोगों से लाभ होगा। निवेश करने से पहले किसी की राय जरूर लें। पैसों को लेकर स्थिति थोड़ी बिगड़ सकती है। आपके दांपत्य रिश्ते पहले की अपेक्षा और अधिक मज़बूत होते चले जाएंगे। फैमिली के साथ लंच या डिनर पर जा सकते हैं।

धनु राशिफल

दिन उलझनों से भरा रहेगा। अपने बिज़नेस में आपको बड़े बिजनेसपर्सन्स और डेवल्पर्स से मिलने के मौके भी मिल सकते हैं जो आपके काम में आपकी मदद भी कर सकेंगे। लेन-देन से संबंधित मामला अपनी देख-रेख में करवाएं। सप्ताह के आरंभ में आपकी आर्थिक स्थिति में उतार-चढ़ाव रहेगा। जीवनसाथी की सेहत की चिंता सताएगी। प्रेम प्रसंगों को आप विवाह का रूप देने का प्रयास कर सकते हैं। पेट की समस्याएं उभर सकती हैं। प्रात: काल में सूर्य नमस्कार करें।

मकर राशिफल

आज का दिन शानदार रहेगा। करियर में स्थिति बेहतर होगी। व्यवसाय करने वाले लोगों को इस समय मनचाहा लाभ होगा। बाजार में फंसा पैसा अचानक से निकल आएगा। सत्ता सरकार से जुड़े मामलों में भी लाभ होंगे। धन लाभ के लिए अच्छा. बाजार में फंसा पैसा अचानक से निकल आएगा। घर-परिवार से जुड़े मामलों को लेकर बड़े फैसले लेने पड़ेंगे। दांपत्य संबंध में बंधने के लिए यह समय बहुत ही अनुकूल है।मांस पेशियों में कमजोरी का अनुभव हो सकता है। सतर्क रहिए।

कुंभ राशिफल

आज का दिन मिलाजुला रहने वाला है। काम दूसरों के भरोसे छोड़ने की बजाय स्वयं करने का प्रयास करें । गुप्त शत्रुओं से बेहद सावधान रहने की जरूरत रहेगी, छवि को खराब करने का प्रयास भी कर सकते हैं। विदेशी या विदेशी परिजनों से धन की प्राप्ति हो सकती है। जीवनसाथी को रोजगार मिलने से आपकी आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। प्रेम संबंधों के लिए अच्छा रहने वाला है। आपके प्रेम संबंध को विवाह में बदलने की बात हो सकती है।पेट संबंधी समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। सावधानी बरतें और माता-पिता के स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखें।

मीन राशिफल

अच्छा दिन रहेगा, कई स्तर पर कामयाबी के आसार हैं। नौकरी करने वालों के लिए शुभ। ऑफिस में लिए गए कुछ महत्वपूर्ण प्रयास सफल साबित होंगे। आपके प्रमोशन के भी आसार बनते दिख रहे हैं। सुख-सुविधा से जुड़ी चीजों पर बड़ी धन राशि खर्च कर सकते हैं। अगर लंबे समय से भूमि-भवन या वाहन खरीदने की सोच रहे थे तो इस माह यह कामना पूरी हो सकती है। लव पार्टनर के साथ हंसी-खुशी के पल बिताएंगे। हमसफर के साथ लंबी या छोटी यात्रा पर निकल सकते हैं।सेहत आपकी अच्छी रहेगी। माता की सेहत में सुधार आएगा।

HPBL
HPBL  
Related Articles
Next Story