Saptahik Rashifal 16 to 22 June 2024: इस हफ्ते 4 राशि वालों पर होगी धनवर्षा, मेष, तुला सहित तीन राशिवाले रहें सावधान, जानिये कैसा रहेगा ये सप्ताह आपके लिए

साप्तानहिक राशिफल 16 से 22 जून 2024। जून का तीसरा सप्तामह 4 राशि वालों के लिए खुशियों की सौगात लाने वाला है। इन लोगों को तरक्कीी, प्रमोशन, धन और सम्माेन मिलेगा। अप्रत्या शित सूचना मिल सकती है। वहीं 3 राशि वालों को नुकसान होने के योग हैं। बाकी राशियों के लिए समय मिश्रित फलदायी रहेगा। देखिये कैसा रहेगा आपके लिए नया सप्ताह

मेष साप्ताहिक राशिफल (Weekly Horoscope Aries)

करियर और आर्थिक जीवनः मेष साप्ताहिक राशिफल 16 से 22 जून के अनुसार नया सप्ताह मेष राशि वालों के लिए बेहद शुभफल देने वाला है। इस समय कार्यक्षेत्र में आप सक्रिय रहेंगे। यदि आप व्यवसायी हैं तो दुकान, कार्यालय या शोरूम में बदलाव कर सकते हैं। नए सप्ताह में मेष राशि वाले विरोधियों को परास्त करने में सफल होंगे। अधिकारियों के जरिए सम्मान पाएंगे। कार्यक्षेत्र में अनुभवहीन लोगों की सलाह आपको नुकसान पहुंचा सकती है। विदेश यात्रा में कठिनाइयां आ सकती हैं। यात्रा करने से बचें, वाहन में कुछ खराबी आ सकती है। शेयर मार्केट में अचानक निवेश न करें। बिजली के उपकरणों का प्रयोग काफी सावधानी से करें।रविवार से बुधवार तक का समय बहुत ही शुभ रहने वाला है।

पारिवारिक जीवनः नए सप्ताह में मेष राशि वालों का सगे-संबंधियों के साथ सौहार्द्र बढ़ेगा। इस समय पारिवारिक समस्याओं का हल निकालने में सफल होंगे। निजी संबंधों में आ रहे उतार-चढ़ाव में ब्रेक लगेगी और सभी लोगों से संबंध सुधरेंगे। दूसरों की सहायता के फेर में खुद का नुकसान कर लेंगे।

सेहतः नशीले पदार्थों का सेवन स्वास्थ्य को नुकसान पहुंचाएगा। आपकी अपनी जीवनशैली को सुधारें, सप्ताह के आखिर में बुखार और सिरदर्द की शिकायत हो सकती है। प्रतिदिन हनुमान जी के मंदिर जाकर दर्शन करें और हनुमान चालीसा का पाठ करें।

वृषभ साप्ताहिक राशिफल (Weekly Horoscope Taurus)

करियर और आर्थिक जीवनः वृषभ साप्ताहिक राशिफल के अनुसार 16 जून से 22 जून के सप्ताह में वृषभ राशि वाले अपने करियर से जुड़ी परेशानियों को सुलझाने में लगे रहेंगे। इसमें आपको काफी सफलता मिल सकती है। इस समय मित्रों का सहयोग और सलाह मिलेगी। स्वास्थ्य सेवाओं से जुड़े लोगों को कार्यक्षेत्र में सम्मान मिलेगा।

अपने काम को सलीके से पूर्ण करने से परिणाम और भी सुखद मिलेंगे। योजना बनाकर ही आगे बढ़ना पड़ेगा। धन को लेकर आप भाग्यशाली रहेंगे, रूका हुआ धन मिलने से आपका मन खुश होगा। भविष्य को लेकर कुछ महत्वपूर्ण निर्णय ले सकते हैं। हालांकि राजनीति से जुड़े लोगों के लिए सप्ताह शुभ नहीं है। संपत्ति संबंधी सौदों में लापरवाही करने से बड़ा नुकसान हो सकता है। सोमवार और शुक्रवार शुभ दिन रहेंगे।

पारिवारिक जीवनः वृषभ साप्ताहिक राशिफल के अनुसार नए सप्ताह की शुरुआत में आपको थोड़ी परेशानी रहेगी। भाई-बहनों की चिंता आपको परेशान कर सकती है। अपने क्रोध पर नियंत्रण रखें और अपने बर्ताव को शांत रखें। सप्ताह के आखिर में आपको काफी परेशान होना पड़ सकता है।

सेहतः नए सप्ताह में स्वास्थ्य की परेशानियों को गंभीरता से लें। मौसम में बदलाव से रोग उभर सकते हैं। इस सप्ताह नींद भरपूर मात्रा में लेना जरूरी है। इससे आपका तनाव कम होगा। गणेश अथर्वशीर्ष का प्रतिदिन सुबह पाठ करें।

मिथुन साप्ताहिक राशिफल (Weekly Horoscope Gemini)

करियर और आर्थिक जीवनः आपकी राशि मिथुन है तो जून का तीसरा सप्ताह करियर के लिए शुभ है। इस सप्ताह कार्यक्षेत्र में नए विकल्पों पर आप काम कर सकते हैं। आपकी राशि में बुध और सूर्य आपको आत्मविश्वास से लबरेज रखेंग। आप जिस भी काम को शुरू करेंगे उसे अच्छी तरह से पूरा करेंगे। प्रभावशाली लोगों के साथ आपके संपर्क बनेंगे। आपकी वाणी में मधुरता रहेगी। गुरुवार से शनिवार तक का समय काफी शुभ रहेगा। हालांकि सप्ताह की शुरुआत अधिक अच्छी नहीं है।

कार्यक्षेत्र में छोटी मोटी बात को लेकर भी तनाव हो सकता है। मंगलवार को बुध और शुक्र के आद्रा प्रवेश करने से आप कार्यक्षेत्र में कुछ असहज स्थितियां बनेंगी। नई नौकरी की तलाश में हैं तो खूब मेहनत करनी पड़ेगी। अपने काम की गुणवत्ता बढ़ाने का प्रयास करें। सहयोगी आपके काम में कमी निकाल सकते हैं। लेकिन धैर्य रखें, आलस्य के कारण आवश्यक कार्यों को टालने से बचें।

पारिवारिक जीवनः नए सप्ताह में मिथुन राशि वाले जीवनसाथी की भावनाओं का ध्यान रखेंगे। इससे दांपत्य संबंध में नजदीकी आएगी। अविवाहित लोग विवाह को लेकर उत्साहित रहेंगे। प्रेम संबंधों को लेकर आप भाग्यशाली रहेंगे। पूजा-पाठ में आपका मन लगेगा। रविवार और मंगलवार शुभ दिन नहीं रहेगा। भोजन का पहला ग्रास गाय के लिए अवश्य निकालें।

सेहतः नए सप्ताह में स्वास्थ्य की पेट संबंधी बीमारी परेशान कर सकती है। इस सप्ताह नींद भरपूर मात्रा में लेना जरूरी है। काम से छुट्टी लेने की भी जरूरत पड़ सकती है। गणेश अथर्वशीर्ष का प्रतिदिन सुबह पाठ करें।

कर्क साप्ताहिक राशिफल (Weekly Horoscope Cancer)

करियर और आर्थिक जीवनः कर्क साप्ताहिक राशिफल के अनुसार 16 से 22 जून के सप्ताह में कर्क राशि वाले लंबी दूरी की यात्रा कर सकते हैं। यह आपको अच्छा अनुभव देगी। सप्ताह की शुरुआत शुभ रहेगी। सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर्स के लिए सप्ताह बहुत अच्छा है। आप अचानक से लोकप्रिय हो सकते हैं। लेकिन समय और धन का उचित प्रबंधन करना होगा। कारोबार को लेकर आप काफी सक्रिय हो सकते हैं। रविवार और शनिवार को लक साथ देगा। इस सप्ताह महंगी वस्तुओं की खरीदारी में ज्यादा धन खर्च हो सकता है, जिससे आप कुछ परेशान हो सकते हैं। विद्यार्थियों को उच्च शिक्षा में कठिनाई का सामना करना पड़ेगा। यदि आप किसी उच्च शिक्षण संस्थान में प्रवेश लेना चाहते हैं तो आपको काफी सावधानी से विषय और संस्थान का चयन करना होगा। सरकारी काम को लेकर ठगी का शिकार हो सकते हैं। सोमवार और मंगलवार को विशेष ध्यान रखें।

पारिवारिक जीवनः साप्ताहिक राशिफल कर्क राशि के अनुसार इस हफ्ते परिवार में प्रेम और सौहार्द्र बढ़ेगा। इस सप्ताह कोई मनोकामना पूरी हो सकती है। धर्म-कर्म के प्रति आपकी आस्था बढ़ेगी। 16 से 22 जून का सप्ताह आपके प्रेम संबंध को लेकर अच्छा नहीं है। रिश्तों में वासना का भाव ज्यादा रहेगा। प्रतिदिन सुबह नारायण कवच का पाठ करें, लाभ होगा।

सेहतः परिवार के स्वास्थ्य से परेशान रहेंगे। सर्जरी कराने की नौबत आ सकती है। बुजर्गों की सेहत को लेकर चिंताएं बनी रहेगी। दुर्घटना से बचने की जरूरत है। डाक्टरी व्यवस्था में ज्यादा पैसे खर्च हो सकते हैं।

सिंह साप्ताहिक राशिफल (Weekly Horoscope Leo)

करियर और आर्थिक जीवनः सिंह साप्ताहिक राशिफल के अनुसार आने वाले समय में सिंह राशि के कारोबारी समस्याओं को सुलझाने में व्यस्त रहेंगे। मन में नए काम का उत्साह रहेगा। सप्ताह की शुरुआत आपके लिए शुभ रहने वाली है। अपनी प्रतिभा और योग्यता का प्रदर्शन करने में सफल होंगे। सूर्य, बुध और शुक्र का राशि से एकादश भाव में गोचर आपकी सेहत और आर्थिक स्थिति को मजबूत करेगा।

शेयर मार्केट में निवेश से लाभ होगा, वित्तीय स्थिति काफी अच्छी रहेगी। कार्यक्षेत्र में गंभीरता और लगन से काम करेंगे। इससे आपका दबदबा बढ़ेगा। महत्वपूर्ण कार्यों के लिए सोमवार और मंगलवार काफी अच्छा रहेगा। हालांकि कार्यक्षेत्र में आपके सहकर्मी आपके ईर्ष्या कर सकते हैं। छात्र सहपाठियों पर किसी कारणवश क्रुद्ध हो सकते हैं।

पारिवारिक जीवनः आप घर में कुछ तनाव में रह सकते हैं। आप पर जिम्मेदारियां रहेंगी। लेकिन इसे आपको स्वयं ही मैनेज करना पड़ेगा। अपने काम को दूसरों पर न छोड़ें, चलते हुए काम में विघ्न आएगा। जिन लोगों ने आपकी सहायता की, उनसे मनमुटाव हो सकता है। परिवार के किसी सदस्य के व्यवहार से निराशा होगी।

सेहतः नए सप्ताह में स्नायु और घुटनों संबंधी समस्या हो सकती हैं। गुरुवार और शनिवार शुभ नहीं रहेगा। प्रतिदिन दुर्गा चालीसा का पाठ करें और शुक्रवार को छोटी कन्याओं को मिठाई खिलाएं।

कन्या साप्ताहिक राशिफल (Weekly Horoscope Virgo)

करियर और आर्थिक जीवनः कन्या साप्ताहिक राशिफल कन्या के अनुसार नया सप्ताह कन्या राशि वालों के लिए काफी शुभ है। इन सात दिनों में कन्या राशि वालों की आय बढ़ेगी। कार्यक्षेत्र में दबदबा रहेगा, किसी मित्र की मध्यस्थता से विवाद हल होंगे। धन संबंधी लेन-देन से आपको काफी अच्छा लाभ मिलेगा। पुराने अनुभवों का आपको लाभ मिलेगा।

यदि आप किसी प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं तो सफलता मिलेगी। पार्टनरशिप संबंधी कार्य योजना से धन लाभ होगा। पुराने मित्रों की आर्थिक सहायता करनी पड़ेगी। प्राइवेट जॉब कर रहे लोगों के मन में करियर को लेकर थोड़ी असुरक्षा की भावना रहेगा। कारोबार में नए पार्टनर्स से दूरी बनाकर रखें। आप कई तकनीकी गलतियां कर सकते हैं जिससे अच्छे मौके गवां सकते हैं। रविवार, गुरुवार और शुक्रवार बहुत शुभ रहेगा।

पारिवारिक जीवनः नए सप्ताह में कन्या राशि वाले प्रेम संबंधों का आनंद उठाएंगे। धार्मिक स्थलों पर जाने का अवसर बनेगा। ध्यान और गुप्त साधनों के प्रति रूझान बढ़ेगा। हालांकि इस सप्ताह छोटी-छोटी बातों पर गुस्सा भड़क सकता है। इससे आपके लोग आप से नाराज हो सकते हैं। लोगों को आपसे निराशा होगी। अनैतिक संबंधों से दूर रहें। खानपान में सफाई का विशेष ध्यान रखें। सोमवार और शनिवार का दिन शुभ नहीं है। शिवलिंग पर अभिषेक करके तिल और अक्षत अर्पित करें।

सेहत : सेहत के लिहाज से इस राशि के जातक काफी लकी रहेंगे। छोटी-मोटी परेशानी के अलावे ज्यादा बाधाएं नहीं आयेगी। बच्चों के स्वास्थ्य पर थोड़ा ध्यान देने की जरूरत है। पेट संबंधी परेशानी आ सकती है।

तुला साप्ताहिक राशिफल (Tula Saptahik Rashifal)

करियर और आर्थिक जीवनः आपकी राशि तुला है और छोटे व्यापारी हैं तो नए सप्ताह में आपकी आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। उत्पादन उद्योग से जुड़े लोगों के लिए यह समय काफी अच्छा है। इस समय तुला राशि वाले सकारात्मक रहेंगे। कार्यक्षेत्र में अच्छे काम के लिए आपको सम्मानित किया जा सकता है। पति-पत्नी के बीच अच्छे संबंध रहेंगे। व्यवसाय में बदलाव करने के विकल्पों को लेकर आप गंभीर रहेंगे। विदेश यात्रा की संभावन भी बन रही है। लेकिन अचानक निर्णय लेने से नुकसान हो सकता है। गलतियों को अनदेखा न करें, क्योंकि ऐसा करने से आप दूसरों के सामने गलत सिद्ध हो सकते हैं। आप परिस्थितियों के सामने हार मानने की सोचेंगे। लेकिन प्रयास न छोड़ें, इस सप्ताह करियर में बड़े निर्णय लेने पड़ सकते हैं। मंगलवार और शनिवार काफी शुभ रहेगा।

पारिवारिक जीवनः तुला राशि वालों के लिए सप्ताह की शुरुआत अच्छी नहीं पर दांपत्य जीवन में सामंजस्य अच्छा रहेगा। इस समय गंभीर मुद्दों को लेकर थोड़े विचारशील रहेंगे। साथ ही ऊर्जा से लबरेज रहेंगे। कभी-कभी आपका मन विचलित रहेगा। इसलिए विवेकपूर्ण कार्य करें। दूसरों पर आश्रित न रहें, रविवार और गुरुवार का दिन शुभ नहीं है। मंगलवार को हनुमान जी के सामने घी का दीपक जलाएं और चमेली के तेल मिश्रित सिंदूर अर्पित करें। प्रतिदिन राम जी की स्तुति करें।

सेहत: सेहत सामान्य रहेगा। वाहन चालक को गाड़ी चलाते वक्त ज्यादा सावधानी की जरूरत होगी। गुरुवार को विशेष सतर्कता बरतें। तुलसी में नियमित जल चढ़ायें

वृश्चिक साप्ताहिक राशिफल (Vrishchik Saptahik Rashifal)

करियर और आर्थिक जीवनः वृश्चिक साप्ताहिक राशिफल के अनुसार यदि आप व्यापारी हैं तो रविवार से शनिवार का सप्ताह बाजार में आपकी साख को बढ़ाएगा। आप धन के निवेश की योजना पर काम करेंगे। गुम हुआ सामान इस सप्ताह मिल सकता है। आयात-निर्यात से जुड़े कारोबार के लिए सप्ताह विशेष रूप से शुभ है। रविवार,गुरुवार और शुक्रवार काफी अच्छे दिन सिद्ध होंगे।

पारिवारिक जीवनः नए सप्ताह में वृश्चिक राशि वाले अपनी सुख-सुविधा का पूरा ध्यान रखेंगे। रविवार से शनिवार के बीच आपको मित्रों से शुभ समाचार मिल सकते हैं। इससे मन प्रसन्न रहेगा। आप अपने व्यवहार के कारण लोगों में लोकप्रिय रहेंगे। सप्ताह के शुरुआती तीन दिन आपको झगड़ों से बचना चाहिए। विरोधी आपकी आलोचना करके आपको उकसाने का प्रयास करेंगे। लेकिन आप बचें। पुरुषों को स्त्रियों का आदर करना चाहिए। अपने मन में बनी हुई धारणाओं से बाहर भी सोचने का प्रयास करें। दूसरों के झगड़ों में बीच-बचाव कराने से भी बजें। संतान को लेकर आप इस सप्ताह काफी चिंतित हो सकते हैं।

सेहतः रक्तचाप और लीवर के रोगी जून के तीसरे सप्ताह में अपना विशेष ध्यान रखें। कुत्ते को को नित्य मीठी रोटी खिलाएं। मंगलवार को सुंदरकांड का पाठ करें।

मकर सप्ताहिक राशिफल (Makar Saptahik Rashifal)

करियर और आर्थिक जीवनः मकर साप्ताहिक राशिफल के अनुसार 16 जून से 22 जून के सप्ताह में आप भविष्य को लेकर सकारात्मक रहेंगे। नौकरी में बदलाव हो सकता है। यदि किसी दूसरे शहर में संपत्ति खरीदने की योजना बना रहे हैं तो उस पर चर्चा हो सकती है। प्रशासन से जुड़े लोगों पर से उच्च अधिकारियों का दबाव कम होगा। एकाउंट्स और फाइनेंस क्षेत्र से जुड़े लोगों की आय में वृद्धि होगी। व्यवसाय में बिक्री बढ़ने से आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। उत्पादन क्षेत्र से जुड़े कारोबार में प्रगति होगी। प्राइवेट जॉब कर रहे लोगों का वेतन बढ़ सकता है। शनिवार को अधिकारियों से आप नाराज हो सकते हैं। मंगलवार, गुरुवार और शुक्रवार शुभ रहेंगे।

पारिवारिक जीवनः नए सप्ताह में मकर राशि वाले अच्छे मूड में रहेंगे। हालांकि शुरुआत थोड़ी उबाऊ होगी। इस समय आप सामाजिक और धार्मिक कार्यक्रमों की योजना बना सकते हैं। इस हफ्ते मित्रों और रिश्तेदारों के लिए आपको समय निकालना चाहिए। इस घर बदलने का विचार बना सकते हैं। आपका मन काम को लेकर नकारात्मक भी हो सकता है। दांपत्य संबंधों में उत्साह और प्रेम भाव में कमी होगी। इस सप्ताह आप परिवार को पर्याप्त समय दें। लेकिन अपनी राज की बातों को किसी से शेयर न करें। कुछ लोग आपसे कुछ गोपनीय बातें जानने का प्रयास कर सकते हैं। लेकिन आपको काफी धैर्यवान और गंभीर रहना चाहिए।

सेहतः स्वास्थ्य में काफी सुधार हो सकता है।

धनु साप्ताहिक राशिफल (Dhanu Saptahik Rashifal)

करियर और आर्थिक जीवनः धनु साप्ताहिक राशिफल के अनुसार यदि आप व्यवसायी हैं तो जून के तीसरे सप्ताह में निवेश के लिए बड़े संस्थानों से संपर्क कर सकते हैं। नए सप्ताह में बढ़े खर्चों से आप परेशान हो सकते हैं। बुधवार तक का समय काफी अच्छा है। प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे छात्र कुछ तनाव में हो सकते हैं।

पारिवारिक जीवनः नए सप्ताह में धनु राशि के लोगों का जिन लोगों से संबंध खराब था, वो अच्छा हो सकता है। इस सप्ताह का आप अपने हित में अच्छा प्रयोग कर सकते हैं। लोगों का रूख आपके प्रति विशेष सकारात्मक और उदार रहेगा। परिवार के लोग आप पर गर्व करेंगे। आपके मित्र समय पर मदद अवश्य करेंगे।

घर में रिश्तेदार आ सकते हैं, जो आपकी आवभगत से प्रभावित होंगे। जीवनसाथी के लिए आपको समय अवश्य निकालना चाहिए। अनावश्यक विषयों में उलझकर अपना समय बर्बाद न करें। धर्म से जुड़े विषयों के प्रति अरुचि हो सकती है। कुछ महत्वपूर्ण कार्यों को पूरा करने के लिए आपको ज्यादा भागदौड़ करनी पड़ सकती है। तात्कालिक निर्णय लेने के बजाय विवेक और धैर्यपूर्वक फैसला करें। गुरुवार और शुक्रवार का दिन काफी कमजोर रहेगा।

सेहतः बवासीर और लीवर रोग पीड़ित लोगों का इस सप्ताह स्वास्थ्य खराब हो सकता है। आपको ध्यान और प्राणायाम को अपनी दिनचर्या में शामिल करना चाहिए।

कुंभ साप्ताहिक राशिफल (Kumbh Saptahik Rashifal)

करियर और आर्थिक जीवनः कुंभ साप्ताहिक राशिफल के अनुसार नए सप्ताह में कुंभ राशि वालों को आकस्मिक धन लाभ प्राप्त हो सकता है। यदि आपने हाल ही में कोई नया कारोबार शुरू किया है तो नया व्यवसाय आपके लिए लाभकारी सिद्ध होगा। संपत्ति से जुड़े मामलों को सुलझाने के लिए अच्छा सप्ताह है। कानूनी मामलों में विजय मिल सकती है। विद्यार्थी अपनी पढ़ाई को लेकर काफी सजग रहेंगे।

गुरुवार से लेकर शनिवार तक का समय काफी अच्छा रहेगा। हालांकि सप्ताह के शुरुआती दो-तीन दिन आपको परेशान कर सकते हैं। नए सप्ताह में धन उधार देना घातक सिद्ध हो सकता है। सम्पत्ति के क्रय-विक्रय को लेकर जल्दबाजी न करें। अपनी योग्यता पर संशय करने से आपके आत्मविश्वास में कमी हो सकती है। तकनीकी शिक्षा ले रहे विद्यार्थी रोजगार को लेकर थोड़े चिंतित रहेंगे।

पारिवारिक जीवनः इस सप्ताह पार्टनर आपका अच्छी तरह से ध्यान रखेगा। बच्चों के भविष्य की चिंता दूर होगी। व्यस्तता के बावजूद घर और परिवार के लिए समय निकालेंगे। समय शांतिपूर्ण रहेगा। परिवार में कुछ लोग आपकी आलोचना भी कर सकते हैं। नकारात्मक प्रवृत्ति के लोगों से दूरी बनाकर रखें।

स्वास्थ्यः नए सप्ताह में आपको स्वास्थ्य समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। इस सप्ताह आपको यात्राओं से परहेज करना चाहिए।

मीन साप्ताहिक राशिफल (Meen Saptahik Rashifal)

करियर और आर्थिक जीवन: मीन साप्ताहिक राशिफल के अनुसार 16 जून से 22 जून के सप्ताह में कार्यक्षेत्र में नई संभावनाओं को तलाशने का अवसर मिलेगा। किसी काम को नए तरीके से शुरू करने का विचार बनाएंगे। पैतृक व्यवसाय में तरक्की देखने को मिलेगी। नया वाहन खरीद सकते हैं। यदि आप लेखन और पत्रकारिता क्षेत्र से जुड़े हुए हैं तो आपको सम्मान भी मिल सकता है। किसी महत्वपूर्ण काम के लिए ऋण लेना पड़ सकता है। लोहे के उपकरणों का सावधानी से इस्तेमाल करें। रविवार और शनिवार शुभ दिन रहेंगे।

पारिवारिक जीवनः नए सप्ताह में आपका वैवाहिक जीवन सुखद रहेगा। परिवार को आप अपनी प्राथमिकता में रखेंगे। प्रभावशाली लोगों के बीच आपकी प्रतिष्ठा बढ़ेगी। माता-पिता को लेकर परेशानी दूर होगी। कानूनी विवादों के कारण भागदौड़ करनी पड़ सकती है। इस सप्ताह आपको भाई-बहनों की चिंता रहेगी। अति आत्मविश्वास के कारण आपको परेशानी हो सकती है। अपना गुस्सा बच्चों पर न निकालें। जरूरी कार्यों को टालने की आदत से बचें। विरोधियों को हल्के में न लें, सोमवार और मंगलवार का दिन चुनौतीभरा हो सकता है।

स्वास्थ्यः इस सप्ताह मीन राशि वाले अपनी खानपान की आदतों में बदलाव ला सकते हैं। सिरदर्द और मांसपेशियों में दर्द की शिकायत होगी।

HPBL
HPBL  
Related Articles
Next Story