Sawan 2024: 90 साल बाद सावन के आखिरी सोमवार पर बन रहा है ये दुर्लभ संयोग, इन राशियों की चमकेगी किस्मत

Sawan 2024: सावन का महीना शिव भक्तों के लिए बेहद खास होता है और यह महीना भगवान शिव को प्रिया होता है। सावन के महीने में भगवान शिव अपने भक्तों पर विशेष कृपा बरसाते हैं। महादेव की पूजा पाठ में भक्तगण लगे रहते हैं और कहा जाता है कि जो भी सच्चे दिल से इस महीने में महादेव की पूजा करता है महादेव उसकी सभी इच्छाओं को पूरी करते हैं।

19 अगस्त को है सावन का आखिरी सोमवार (Sawan 2024)

19 अगस्त को सावन का आखिरी सोमवार है और इसी दिन रक्षाबंधन का त्यौहार भी मनाया जाएगा। हिंदू पंचांग के अनुसार श्रावण मास के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा तिथि को आखिरी सोमवारी का व्रत रखा जाएगा। यही वजह है कि सावन का यह सोमवार काफी खास बन गया है।

90 साल बाद सावन के सोमवार पर बन रहा है विशेष संयोग (Sawan 2024)

90 साल बाद सावन की आखिरी सोमवार पर चार शुभ योग बनने जा रहा है। इन चार शुभ योग में सर्वार्थ सिद्धि योग, शोभन योग, रवि योग और श्रवण नक्षत्र का संयोग बन रहा है। तो आईए जानते हैं सावन की आखिरी सोमवार को बनने वाले इस विशेष संजोग से किन राशियों की किस्मत चमकेगी।

सावन के आखिरी सोमवार को चमकेगी इन राशियों की किस्मत

मेष राशि

सावन की आखिरी सोमवार मेष राशि वालों के लिए बेहद शुभ साबित होगा। इस राशि वालों के परिवार में खुशियां आएगी और दोस्तों का साथ प्राप्त होगा। रुका हुआ पैसा वापस मिल सकता है इसके साथ ही तरक्की का योग बन रहा है। मेष राशि वालों की किस्मत में खुशियां आने वाली है।

कर्क राशि

सावन के आखिरी सोमवार पर कर्क राशि वालों को काफी लाभ होने वाला है। नौकरीपेशा लोगों को प्रमोशन मिल सकता है और साथ ही उनकी आर्थिक दिक्कतें खत्म हो जाएगी। आपको अगर यात्रा पर जाना होगा तो आपको काफी लाभ मिलेगा।

सिंह राशिफल

सावन की आखिरी सोमवार सिंह राशि वालों के लिए बेहद खास साबित होने वाला है। सिंह राशि वाले कोई नया कार्य शुरू कर सकते हैं और उन्हें कारोबार में भी काफी लाभ होगा।

Related Articles
Next Story