आज का राशिफल: कुंभ, मेष, मकर, धनु समेत 3 राशियों को व्यापार में होगा जबरदस्त प्रॉफिट

Aaj ka rashifal: वृषभ राशि में मंगल, गुरु। कर्करा शि में सूर्य और चंद्रमा। सिंह राशि में बुध और शुक्र। कन्या राशि में केतु । कुंभ राशि में वक्री शनि। मीन राशि में राहु का गोचर चल रहा है।


मेष राशि:

गृह कलह के संकेत हैं। घर की ऊर्जा बुझी-बुझी सी रहेगी। भूमि, भवन व वाहन की खरीदारी में थोड़ी परेशानी रहेगी। बाकी प्रेम-संतान अच्छा है। व्यापार भी अच्छा है। सूर्य को जल देते रहें।

वृषभ राशि

व्यापारिक ऊर्जा थोड़ी कम रहेगी। अपनों के स्वास्थ्य पर ध्यान दें। स्वयं के स्वास्थ्य पर ध्यान दीजिए बाकि प्रेम-संतान की स्थिति अच्छी रहेगी। हरी वस्तु पास रखें।


मिथुन राशि

निवेश करने से बचें। स्वास्थ्य ठीक है। जुबान पर काबू रखें जहां बोलना चाहिए वहां बोलें और जहां नहीं बोलना चाहिए वहां नहीं बोलें। बाकी प्रेम-संतान, व्यापार अच्छा है। शिवजी को प्रणाम करते रहें।


कर्क राशि

ऊर्जा का स्तर घटा हुआ दिख रहा है। प्रेम-संतान की स्थिति अच्छी है। व्यापार भी ठीक है। थोड़ा बोझिल-बोझिल सा रहेगा। बुझे-बुझे से रहेंगे। शिव जी को प्रणाम करते रहें।

सिंह राशि

सिंह राशि खर्च की अधिकता परेशान करेगी। सिरदर्द, नेत्रपीड़ा, अज्ञात भय सताएगा। बाकी प्रेम-संतान, व्यापार सही है। पीली वस्तु पास रखें।

कन्या राशि

यात्रा मजेदार नहीं होगी। रुपए-पैसे के अच्छे साधन नहीं दिख रहे हैं। आवक बनेगा लेकिन मनमुताबिक नहीं रहेगा। बाकी प्रेम-संतान, व्यापार सही है। बाकी मानसिक स्थिति ऊर्जावान नहीं दिख रही है। सूर्य को जल दें।

तुला राशि

व्यापारिक स्थिति मध्यम दिख रही है। पिता के स्वास्थ्य पर ध्यान दें। सरकारी तंत्र से उतना लाभ नहीं होगा जितना आपने उम्मीद रखी। प्रेम- संतान ठीक है। शनिदेव को प्रणाम करते रहें।

वृश्चिक राशि

भाग्य पर भरोसा करके इन दिनों काम न करें। अपमानित होने का भय है। यात्रा में कष्ट संभव है। स्वास्थ्य ठीक है, प्रेम-संतान ठीक है। व्यापार भी ठाक है। पीली वस्तु पास रखें।

धनु राशि

स्वास्थ्य मध्यम। चोट-चपेट लगने का भय है। प्रेम-संतान अच्छा। व्यापार भी अच्छा। लाल वस्तु पास रखें।

मकर राशि

जीवनसाथी के साथ व स्वास्थ्य पर ध्यान दें। नौकरी चाकरी की स्थिति मध्यम रहेगी। प्रेम-संतान अच्छा है। व्यापार भी अच्छा है। काली जी को प्रणाम करते रहें।

कुंभ राशि

शत्रुओं पर दबदबा कायम रहेगा। बुजुर्गों की सेहत को लेकर मन परेशान रहेगा। खुद की सेहत भी थोड़ी मध्यम रहेगी। बाकी प्रेम, संतान, व्यापार अच्छा है। हरी वस्तु पास रखें।

मीन राशि

भावनाओं में बहकर कोई निर्णय न लें। स्वास्थ्य प्रभावित, खासकर मानसिक स्वास्थ्य दिख रहा है। डिप्रेशन, अवसाद की स्थिति है। प्रेम-संतान मध्यम, व्यापार ठीक रहेगा। शिव जी को प्रणाम करें, उनका जलाभिषेक करें, शुभ होगा।


Related Articles
Next Story