जल सहिया संघर्ष समिति के जिला कमिटी की बैठक संपन्न... अध्यक्ष बनी नमिता देवी, सचिव ललिता झा


गोड्डा । झारखण्ड प्रदेश जल सहिया संघर्ष समिति की पथरगामा प्रखंड कमिटी की बैठक मां योगिनी मंदिर प्रांगण में पथरगामा प्रखंड की जलसहिया बहनों ने सैकड़ों की संख्या में उपस्थित होकर अपनी एकजुटता की परिचय दिया। वहीं प्रखंड अध्यक्ष ललिता झा की अध्यक्षता में बैठक संपन्न हुई।

बैठक में मुख्य रूप से प्रदेश महासचिव मनोज कुमार कुशवाहा, जिला अस्पताल नमिता देवी, जिला कार्यकारी अध्यक्ष राखी झा, नीरज ठाकुर मुख्य रूप से उपस्थित हुए। ।पथरगामा जिला के तमाम जल सहिया बहनों ने बैठक में निर्णय लिया कि गोड्डा में माननीय के जौहर यात्रा कार्यक्रम में गोड्डा जिला के जलसहिया बहनों ने अपनी मांगों को लेकर मांग पत्र देने का निर्णय लिया है।

बैठक के निर्णायानुसार जिला के संगठन को मजबूत बनाने के लिए प्रखंड कमिटी का चुनाव किया गया जाएगा जिसमें पथरगामा प्रखंड का पुनर्गठन किया गया। साथ ही प्रखंड अध्यक्ष ललिता देवी को जिला का प्रधान महासचिव सर्व सम्मति से बनाया गया। प्रखंड उपाध्यक्ष के पद पर शांति हांसदा, सचिव जूली देवी एवं कोषाध्यक्ष सुधा देवी को सर्व सम्मति से चुना गया जिसे प्रदेश उपाध्यक्ष मृदूला देवी ने माला पहनाकर स्वागत किया। योगिनी स्थान की बैठक में सर्वसम्मति से

प्रधान महासचिव ललिता झा,

जिला अध्यक्ष -नमीता देवी,

कार्यकारी अध्यक्ष -राखी देवी, शीला कुमारी

कोषाध्यक्ष -ममता देवी,

कार्यालय सचिव -वेवी कुमारी

हासिल कर प्रवेक्षक नीरज ठाकुर ,सुधा देवी, रीता देवी,संजू मुर्मू, शीला देवी, आरती देवी, अनिता सोरेन, सरिता देवी आदि दर्जनों जलसहिया ने भाग लिया।

HPBL Desk
HPBL Desk  

हर खबर आप तक सबसे सच्ची और सबसे पक्की पहुंचे। ब्रेकिंग खबरें, फिर चाहे वो राजनीति की हो, खेलकूद की हो, अपराध की हो, मनोरंजन की या फिर रोजगार की, उसे LIVE खबर की तर्ज पर हम आप तक पहुंचाते हैं।

Related Articles
Next Story