Begin typing your search above and press return to search.
CHC धातकीडीह में लगा दिव्यांग शिविर...सिविल सर्जन ने दिया आवश्यक निर्देश..
जमशेदपुर जिले की उपायुक्त महोदया एवम सिविल सर्जन, पूर्वी सिंहभूम के निर्देश पर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, धातकीडीह में दिव्यांग शिविर का आयोजन किया गया। जिसमे कुल 89 दिव्यांगो से आवेदन प्राप्त हुआ। दिव्यांग कैंप में कोविड -19 वैक्सीनेशन और आधार कार्ड का भी स्टॉल लगाया गया था।
शिविर में ये चिकित्सक थे मौजूद
शिविर में हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉक्टर आलोक रंजन,
नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉक्टर किरण इक्का ,
मानसिक रोग विशेषज्ञ डॉक्टर दीपक गिरि,
ENT रोग हेतु डॉक्टर प्रीति उपस्थित थे।
दिव्यांग शिविर का सिविल सर्जन जमशेदपुर के द्वारा निरीक्षण किया गया एवम आवश्यक दिशा निर्देश दिया गया।
उक्त मौके पर शहरी स्वास्थ्य प्रबंधक मनीष कुमार सिंह, लोक स्वास्थ्य प्रबंधक सरिता कुमारी, शहरी सहिया एवम अन्य कर्मी प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।
Next Story