गर्मियों की छुट्टियां और वीकेंड का डबल डोज…संजू बाबा की फिल्म के साथ डबल धमाका…फिल्म और ट्रैवल का जबरदस्त कॉम्बिनेशन…एक ही प्लान में मिल सकता है पूरा मजा
गर्मियों की छुट्टियां और वीकेंड का डबल डोज: संजू बाबा की फिल्म मचाएगी धूम

ग्वालियर। गर्मियों की छुट्टियां शुरू होते ही वीकेंड प्लान को लेकर लोगों में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है। इस बार वीकेंड सिर्फ आराम का नहीं, बल्कि एंटरटेनमेंट और घूमने-फिरने का पूरा पैकेज लेकर आ रहा है। खासतौर पर परिवार के साथ समय बिताने वालों के लिए यह मौका और भी खास बन गया है।
फिल्मों का धमाका, वीकेंड होगा फुल ऑन एंटरटेनमेंट
इस वीकेंड सिनेमाघरों में जबरदस्त हलचल रहने वाली है। Sanjay Dutt की फिल्म ‘आखिरी सवाल’ 8 मई को रिलीज होने जा रही है, जिसका दर्शकों को बेसब्री से इंतजार है।
इसके अलावा Kapil Sharma की फिल्म ‘दादी की शादी’ भी हंसी का तड़का लगाने आ रही है। सीरियस और कॉमेडी दोनों तरह की फिल्मों के साथ यह वीकेंड सिनेमाघरों में फुल एंटरटेनमेंट का माहौल बनाने वाला है।
शहर में ही घूमना है तो यहां बनाएं प्लान
अगर आप शहर से बाहर नहीं जाना चाहते, तो Tighra Dam एक शानदार विकल्प हो सकता है। यहां वोट क्लब में बोटिंग का मजा लिया जा सकता है और आसपास का प्राकृतिक सौंदर्य मन को सुकून देता है।
बोटिंग के बाद परिवार के साथ मल्टीप्लेक्स में फिल्म देखने का प्लान इस वीकेंड को और भी खास बना सकता है।
दो-तीन दिन में पूरा करें धार्मिक और ट्रैवल टूर
अगर आप वीकेंड को थोड़ा आध्यात्मिक और सुकूनभरा बनाना चाहते हैं, तो ग्वालियर के आसपास कई बेहतरीन जगहें हैं।
सबसे पहले Mahalaxmi Temple Antari में दर्शन करें, फिर Navgrah Shaktipeeth Dabra और उसके बाद Pitambara Peeth Datia पहुंच सकते हैं।
इसके बाद Orchha का रुख करें, जहां शाम की आरती और शांत माहौल वीकेंड को यादगार बना देगा। यहां रुकने के लिए अच्छे होटल और रिसोर्ट भी उपलब्ध हैं।
वीकेंड पर भीड़ से बचना है तो ये ट्रिक अपनाएं
Vrindavan और Barsana में इन दिनों भारी भीड़ देखने को मिल रही है। अगर यहां जाने का प्लान है, तो शुक्रवार शाम तक पहुंचना बेहतर रहेगा।
साथ ही होटल या आश्रम की बुकिंग पहले से ऑनलाइन कर लें, ताकि मौके पर किसी परेशानी का सामना न करना पड़े।









