DSP गिरफ्तार : नकली जज और डीएसपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार, करतूत जानकर उड़ जायेंगे होश

लुधियाना: पुलिस में भर्ती करवाने के नाम पर नौजवानों से ठगी करने वाले पति-पत्नी को गिरफ्तार किया गया है। इस मामले में एक फर्जी महिला जज व उसके डीएसपी जेल पति को गिरफ्तार किया गया है, जबकि दो फरार बताए जा रहे हैं। इस मामले की जानकारी देते हुए पुलिस कमिश्नर मनदीप सिंह सिद्धू ने कहा कि पुलिस और खासकर जेल में भर्ती करने के नाम पर युवक-युवतियों से ठगी की जाती थी। जमालपुर निवासी आरोपी दीप किरण के पास से पुलिस की 3 वर्दी, 2 फर्जी ज्वाइनिंग लेटर, पुलिस भर्ती में प्रयुक्त 10 फॉर्म, 1 लाख रुपये नकद बरामद किया गया।

दोनों युवाओं से लाखों रुपए की ठगी कर चुके हैं। महिला का पति मानसा जेल में डिप्टी सुपरिंटेंडेंट है। महिला युवाओं को पुलिस का डर दिखाती थी। पुलिस ने नाकाबंदी करके आरोपियों को पकड़ा है। आरोपियों पर थाना मोती नगर की पुलिस ने मामला दर्ज किया है। आरोपियों की पहचान दीप किरन और उसके पति डिप्टी जेल सुपरिंटेंडेंट नरपिंदर सिंह के रूप में हुई है। इनके अलावा सुखदेव सिंह और लुखविंदर सिंह निवासी साहनेवाल और मंडी गोबिंदगढ़ के नाम शामिल है।

जानकारी के मुताबिक आरोपी दीप किरण और नरपिंदर सिंह दोनों की दूसरी शादी है। महिला करीब 2 साल पहले नरपिंदर को लुधियाना केन्द्रीय जेल में मिली थी। उस समय वह वकालत करने के कारण कई बार जेल किसी न किसी केस के सिलसिले में जाती रहती थी। महिला की नरपिंदर सिंह वहां मुलाकात हुई। वही एक-दूसरे ने नंबर एक्सचेंज कर बातचीत शुरू की। दीप किरण और नरपिंदर की चैटिंग आदि होने पर बातचीत शादी तक पहुंची और दोनों ने शादी करवा ली।

दीप किरन के पहले एक 10 वर्ष का बेटा है।बताया जा रहा है कि अभी तक करीब 5 शिकायतें पुलिस के पास पहुंच चुकी थी। इन शिकायतों पर वर्क करके पुलिस ने इन धोखेबाज दंपति को गिरफ्तार किया। महिला एक व्यक्ति से 5 से 8 लाख रुपए लेती थी। बताया जा रहा है कि महिला और उसके पति का ये घपलेबाजी का काला कारोबार एक से डेढ़ करोड़ रुपए तक है।

आरोपी महिला दीप किरन मानसा जेल में तैनात पति डिप्टी सुपरिंटेडेंट नरपिंदर से युवाओं की मुलाकात करवा देते थी। युवाओं को भरोसा हो जाता था कि उसकी जेल में पहुंच है। इस कारण वह उस पर आसानी से भरोसा करके लाखों रुपए फीस के रूप में दे देते थे। आरोपी महिला के साथ उसके पति की पूरी मिलीभगत थी जिसके बाद ही पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

HPBL Desk
HPBL Desk  

हर खबर आप तक सबसे सच्ची और सबसे पक्की पहुंचे। ब्रेकिंग खबरें, फिर चाहे वो राजनीति की हो, खेलकूद की हो, अपराध की हो, मनोरंजन की या फिर रोजगार की, उसे LIVE खबर की तर्ज पर हम आप तक पहुंचाते हैं।

Related Articles
Next Story

COPYRIGHT 2024

Powered By Blink CMS