तीसरी शादी के चक्कर में DSP: दूसरी बीबी ने दर्ज करायी FIR, राज्य सरकार ने नोटिस जारी कर जवाब के लिए किया तलब, ये है पूरा मामला

मुंगेर। तीसरी शादी के आरोपों से घिरे DSP प्रभात रंजन की मुश्किलें बढ़ गयी है। डीएसपी को राज्य सरकार ने नोटिस जारी कर जवाब देने के लिए तलब किया है। गृह विभाग ने ट्रैफिक डीएसपी पर लगे इन आरोपों को पुलिस सेवा संहिता के खिलाफ माना है। डीएसपी प्रभात रंजन को दस दिनों के अंदर सामान्य प्रशासन विभाग के मुख्य जांच आयुक्त के ऑफिस में हाजिर होकर अपना पक्ष रखना होगा। बिहार में पत्नी को प्रताड़ित करने के आरोपों से घिरे मुंगेर के ट्रैफिक डीएसपी प्रभात रंजन पर अब विभागीय कार्यवाही चलेगी।

ट्रैफिक डीएसपी प्रभात रंजन पर उनकी दूसरी पत्नी ने पहली शादी के बात छिपाने और अब तीसरी शादी के लिए प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है।विभाग के अनुसार, उनकी पत्नी कुमारी स्मिता ने 2021 में उदाकिशुनगंज थाने में FIR दर्ज कराई थी। जांच के बाद ट्रैफिक डीएसपी के खिलाफ आरोप सही पाये गये थे। इस बाबत उनकी पत्नी ने इसी साल फरवरी में सीआईडी बिहार के ऑफिस में भी शिकायत की थी।ट्रैफिक डीएसपी की पत्नी ने शिकायत में यह भी आरोप लगाया था कि 2005 में उन्हें वायुसेना की नौकरी से बर्खास्त किया गया था। प्रभात रंजन ने इस बात को छिपाकर डीएसपी की नौकरी पाई है।

पत्नी ने ये लगाया था गंभीर आरोप
पत्नी कुमारी स्मिता के मुताबिक उनके पति प्रशिक्षु डीएसपी प्रभात रंजन की पहले भी एक शादी हुई। जिसकी जानकारी उन लोगों को नहीं थी। तब पति एयर फोर्स में थे। जहां से उन्हें हैबीचुअल ओफेंडर घोषित कर निकाल दिया गया। पूर्व में जिससे विवाह हुआ था, उसका कुछ पता नहीं है। वर्ष 2013 में टीईटी पास कर पति शिक्षक बने। वह भी ससुराल में आंगनबाड़ी सेविका है।बाद में पति बीपीएससी असिस्टेंट बने। अब जब वे डीएसपी बन गए हैं, तो गुपचुप तीसरी शादी कर ली। दहेज के लिए तो पति समेत ससुराल वाले ने 10 साल तक प्रताड़ित किए। डीएसपी बन जाने के बाद जान का खतरा भी होने लगा है। अब 12 साल के बेटे का भविष्य भी दांव पर लग गया है। पीड़िता का विवाह प्रभात रंजन से 23 फरवरी 2004 को ही हुआ।पीड़िता बोली, पति के सर्विस बुक में 10 जून 2001 को ही किसी अन्य महिला से विवाह दिखाया गया था, जिसे नॉमिनी बनाया गया था। पीड़िता को पूरा विश्वास है कि कुछ माह पूर्व ही उनके पति ने चांदपुर फलका की ही एक लड़की से शादी की है। लोगों ने उसे सिंदूर लगाए प्रभात रंजन के साथ त्योहार में देखा है। डीएसपी ने लिखित बयान में आरोपों को अस्वीकार किया था।

HPBL Desk
HPBL Desk  

हर खबर आप तक सबसे सच्ची और सबसे पक्की पहुंचे। ब्रेकिंग खबरें, फिर चाहे वो राजनीति की हो, खेलकूद की हो, अपराध की हो, मनोरंजन की या फिर रोजगार की, उसे LIVE खबर की तर्ज पर हम आप तक पहुंचाते हैं।

Related Articles
Next Story