बीएड काउंसिलिंग अब ऑनलाइन होगी…. ऑफलाइन काउंसिलिंग की गयी रद्द…. देखिये अब कैसे होगा सीट आवंटन

रांची। बीएड कालेज के अभ्यर्थियों से जुड़ी बड़ी खबर है। सत्र 2022-24 में राज्य के सरकारी और प्राइवेट B.Ed कॉलेजों में एडमिशन के लिए ऑनलाइन काउंसलिंग की जाएगी। पहले 5 दिसंबर से ऑफलाइन काउंसलिंग प्रस्तावित थी, जिसे रांची विश्वविद्यालय रांची ने स्थगित कर दिया है। ऑनलाइन काउंसलिंग के लिए नया सॉफ्टवेयर तैयार होते ही काउंसलिंग की प्रक्रिया शुरू की जाएगी। यूनिवर्सिटी जल्द ही तिथि घोषित करने की बात कह रहा है। लिहाजा, B.ed में एडमिशन लेने के छात्र-छात्राओं को रांची विश्वविद्यालय रांची की वेबसाइट पर नजर रखनी होगी। जानकारों का कहना है कि B.ed एडमिशन में विलंब होने की संभावना जताई गई है।

आपको बताते चलें कि उच्च एवं तकनीकी शिक्षा विभाग की ओर से B.Ed कॉलेजों में एडमिशन के लिए काउंसलिंग, सीट एलॉटमेंट की प्रक्रिया की जिम्मेदारी इस बार फिर से रांची विश्वविद्यालय रांची को दी गई थी।

प्रतियोगिता परीक्षा कराने की जिम्मेदारी जेसीईसीईबी (झारखंड संयुक्त प्रवेश प्रतियोगिता परीक्षा परिषद) को दी गई थी। पूर्व में जेसीईसीईबी की ओर से काउंसलिंग, सीट एलॉटमेंट की प्रक्रिया पूरी की जा रही थी, लेकिन अब पुनः रांची विश्वविद्यालय को यह काम सौंपा गया है।


बीबीएमकेयू धनबाद के अधीन धनबाद बोकारो के 26 B.Ed कॉलेज संचालित है। इन कॉलेजों में 2650 सीटें हैं। राज्य में संचालित है राज्य विश्वविद्यालय रांची विश्वविद्यालय की ओर से ऑनलाइन मोड में काउंसलिंग सीट अलॉटमेंट की प्रक्रिया की तैयारी की जा रही है। B.ed कॉलेजों से संस्थान का नाम, सीटें, ईमेल, आईडी और NCTE से जारी मान्यता समेत अन्य जानकारी मांगी गई है।

HPBL Desk
HPBL Desk  

हर खबर आप तक सबसे सच्ची और सबसे पक्की पहुंचे। ब्रेकिंग खबरें, फिर चाहे वो राजनीति की हो, खेलकूद की हो, अपराध की हो, मनोरंजन की या फिर रोजगार की, उसे LIVE खबर की तर्ज पर हम आप तक पहुंचाते हैं।

Related Articles
Next Story