ईडी की दस्तक: न्यूक्लियस मॉल के मालिक विष्णु अग्रवाल के यहां छापेमारी जारी...

रांची झारखंड की राजधानी रांची में प्रसिद्ध न्यूक्लियस मॉल के मलिक विष्णु अग्रवाल के यहां ईडी (प्रवर्तन निदेशालय) के अधिकारियों की रेड पड़ी है। प्राप्त जानकारी के अनुसार कांके रोड स्थित आवास पर केंद्रीय जांच एजेंसी ने शुक्रवार की सुबह सुबह छापेमारी की। फिलहाल के ईडी का छापे के कारणों का पता नहीं चल पाया है।

पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता में भी कई ठिकाना पर छापेमारी जारी है। एजेंसी की कारवाई खबर लिखने तक जारी है।कोलकाता की व्यापारी अमित अग्रवाल और उसके सहयोगी के कम से कम आधा दर्जन ठिकानों पर ईडी ने जांच शुरू की है। अनुमान लगाया जा रहा है की सेना की जमीन पर कब्जा करके फर्जी कागजात के आधार पर उसे बेचने के मामले में यह रेड पड़ी है।

सभी दस्तावेजों की जांच कर रही ईडी

अमित अग्रवाल और उसके सहयोगी के ठिकानों पर ईडी जरूरी दस्तावेजों की जांच कर रही है। एजेंसी ये भी पता लगाने की भी कोशिश कर रही है इस फर्जी वाड़ा में अमित अग्रवाल के सहयोगी के ग्रुप में किन-किन लोगों ने इन्हें मदद की। इसके लिए एजेंसी सबूत ढूंढ रही है। इस मामले में विष्णु अग्रवाल के यहां भी छापेमारी हुई है।

HPBL Desk
HPBL Desk  

हर खबर आप तक सबसे सच्ची और सबसे पक्की पहुंचे। ब्रेकिंग खबरें, फिर चाहे वो राजनीति की हो, खेलकूद की हो, अपराध की हो, मनोरंजन की या फिर रोजगार की, उसे LIVE खबर की तर्ज पर हम आप तक पहुंचाते हैं।

Related Articles
Next Story