शिक्षा विभाग: राज्य सरकार ने 7 डीईओ को शो कॉज, 24 घंटे में मांगा जवाब, जानें क्या है वजह

शिक्षा विभाग: बिहार में शिक्षक बहाली की घोषणा हो चुकी है। लेकिन, अधिकारियों के स्तर पर इसे गंभीरता से लिया जा रहा है। नयी नियमावली के तहत शिक्षकों की नियुक्ति के लिए रिक्त पदों की गणना शुक्रवार को भी नहीं हो सकी। लगभग 20 जिलों ने ही रिक्त पदों की जानकारी शिक्षा विभाग को भेजी है। विभाग ने 20 अप्रैल तक सभी जिलों को रिक्त पदों की जानकारी भेजने का निर्देश दिया था।

समय सीमा से दो ज्यादा दिन बीत जाने के बाद भी सभी जिलों ने रिक्तियों की सूचना विभाग को नहीं भेजा। शिक्षा विभाग के सूत्रों के से मिली जानकारी के अनुसार अब रविवार तक यह जानकारी मुख्याल को मिलेगी। आधिकारिक तौर अब सारे रिक्त पदों की जानकारी सोम तक उपलब्ध हो सकेगी। उसके बाद ही नई नियमावली से बहाली की प्रक्रिया आगे बढ़ पाएगी

इस बीच राज्य सरकार ने शिक्षकों के रिक्त पदों की जानकारी नहीं भेजने के कारण सात डीईओ को नोटिस थमायी है। माध्यमिक शिक्षा निदेशक कन्हैया प्रसाद श्रीवास्तव ने सात जिलों मधुबनी, सहरसा, सीतामढ़ी, दरभंगा, सीवान, मधेपुरा और बांका के जिला शिक्षा पदाधिकारी को शिक्षकों के रिक्त पदों की जानकारी नहीं भेजने पर नाराजगी प्रकट की है। साथ ही इन्हें कारण बताओ नोटिस जारी कर 24 घंटे में स्पष्टीकरण देने को कहा गया है।

HPBL Desk
HPBL Desk  

हर खबर आप तक सबसे सच्ची और सबसे पक्की पहुंचे। ब्रेकिंग खबरें, फिर चाहे वो राजनीति की हो, खेलकूद की हो, अपराध की हो, मनोरंजन की या फिर रोजगार की, उसे LIVE खबर की तर्ज पर हम आप तक पहुंचाते हैं।

Related Articles
Next Story