शिक्षा मंत्री ने कहा- झारखंड में खुलेंगे फ्री कोचिंग संस्थान…स्टूडेंट्स मुफ्त में करेंगे UPSC-JPSC की तैयारी

Free coaching institutes will open in Jharkhand... Students will prepare for UPSC-JPSC for free

झारखंड में हेमंत सोरेन सरकार अब अभ्यर्थियों के लिए बड़ी खुशखबरी लेकर आई है. अब राज्य में प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी करने वाले अभ्यर्थियों को सरकार मुफ्त में तैयारी करने के लिए कोचिंग संस्थान खोलेगी.

शिक्षा मंत्री ने क्या कहा-

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

दरअसल स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग की अनुदान मांग पर चर्चा के बाद सरकार का पक्ष रखते हुए शिक्षा मंत्री रामदास सोरेन ने कहा कि सरकार झारखंड के विद्यार्थियों के लिए नि:शुल्क कोचिंग संस्थान खोलेगी.

यहां विद्यार्थियों को प्रतियोगिता परीक्षा की तैयारी करायी जायेगी. यहां रहने की व्यवस्था भी होगी. सरकार जमशेदपुर में जनजातीय विश्वविद्यालय खोलेगी. शिक्षक, छात्र की उपस्थिति पर नजर रखने के लिए सरकार ने टैब का वितरण किया है.चर्चा के बाद स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग का 6 करोड़ 63 लाख 89 हजार की अनुदान मांग भाजपा के बहिष्कार के बीच ध्वनिमत से पारित हो गया.

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

शिक्षा मंत्री रामदास सोरेन ने कहा कि पूर्व की सरकार आदिवासी, मूलवासी, पिछड़ा और अल्पसंख्यक को शिक्षा से वंचित रखना चाहती थी. इस कारण सात हजार से अधिक स्कूल बंद करवाया. हमारी सरकार आदिवासी, मूलवासी, पिछड़ों को पढ़ने के लिए विदेश भेज रही है. सरकार गोड्डा, चाईबासा और बोकारो में नवोदय विद्यालय की तर्ज पर स्कूल खोलेगी. 10 विद्यार्थी पर क्षेत्रीय और जनजातीय भाषा के शिक्षक बहाल किये जाएंगे

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

close