Election Result 2025: अरविंद केजरीवाल की हुई हार, दिल्ली चुनाव में बीजेपी के प्रवेश वर्मा ने दी करारी शिकस्त
![](https://www.hpbl.co.in/wp-content/uploads/2025/02/3-5.jpg)
Election Result 2025: दिल्ली विधानसभा चुनाव परिणाम से संबंधित इस वक्त की बड़ी खबर सामने आई है। दिल्ली चुनाव में आप संयोजक अरविंद केजरीवाल की हार हुई है। नई दिल्ली विधानसभा सीट से बीजेपी के प्रवेश वर्मा (Parvesh Verma) ने पूर्व सीएम अरविंद केजरीवाल को 3,182 वोटों से करारी शिकस्त दी है। केजरीवाल को हराने वाले भाजपा उम्मीदवार प्रवेश वर्मा अमित शाह से मिलने पहुंचे।
बता दें कि दिल्ली में 27 साल बाद भाजपा की वापसी हो रही है। 4 घंटे की मतगणना के बाद चुनाव आयोग के आंकड़ों में 70 सीटों में से भाजपा 48 और आम आदमी पार्टी (AAP) 22 सीटों पर आगे चल रही है। आतिशी, सत्येंद्र जैन, सोमनाथ भारती, सौरभ भारद्वाज, अमानतुल्लाह खान और अवध ओझा पीछे चल रहे हैं।
Election Result 2025:भाजपा के वोट शेयर में 9% से ज्यादा का इजाफा
भाजपा ने पिछले चुनाव (2020) के मुकाबले वोट शेयर में 9% से ज्यादा का इजाफा हुआ। वहीं, AAP को 10% से ज्यादा का नुकसान हुआ है। कांग्रेस को भले ही एक सीट मिलती नहीं दिख रही, लेकिन वोट शेयर 2% बढ़ाने में कामयाब रही। भाजपा की 40 सीट बढ़ीं, आप की 40 सीट घंटी भाजपा की पिछले चुनाव (2020) के मुकाबले 40 सीटें बढ़ीं। वहीं, AAP को 40 सीटों का नुकसान हुआ है। कांग्रेस इस बार भी खाली हाथ रहीं। एक भी सीट नहीं जीत सकी।
Election Result 2025:AP दफ्तर में अंदर से लगा ताला
दिल्ली चुनाव में AAP को निराशा हार हाथ लगी है। AAP ने अपने पार्टी कार्यालय में प्रवेश पर रोक लगा दी है और अंदर से ताला लगा दिया है। सिर्फ कुछ पार्टी पदाधिकारियों को ही अंदर जाने की अनुमति है। जबकि मीडियाकर्मियों को प्रवेश करने से रोक दिया है।
Election Result 2025:दिल्ली की 9 हॉट सीटें
सीट | आम आदमी पार्टी | बीजेपी | आगे/पीछे |
नई दिल्ली | अरविंद केजरीवाल | प्रवेश वर्मा | आप हारी |
जंगपुरा | मनीष सिसोदिया | तरविंदर सिंह मारवाह | आप हारी |
कालकाजी | आतिशी | रमेश बिधूड़ी | आप जीती |
बाबरपुर | गोपाल राय | अनिल कुमार | आप आगे |
शकूर बस्ती | सत्येंद्र जैन | करनैल सिंह | बीजेपी आगे |
मालवीय नगर | सोमनाथ भारती | सतीश उपाध्याय | बीजेपी आगे |
ग्रेटर कैलाश | सौरभ भारद्वाज | शिखा राय | बीजेपी आगे |
ओखला | अमानतुल्लाह खान | मनीष चौधरी | आप आगे |
पडपड़गंज | अवध ओझा | रवींद्र सिंह नेगी | बीजेपी आगे |
Election Result 2025:कालकाजी से आतिशी जीतीं
कालकाजी सीट से AAP उम्मीदवार आतिशी चुनाव जीत गई हैं। वे इस सीट से दूसरी बार जीती हैं। उन्होंने बीजेपी के रमेश बिधूड़ी को चुनाव हरा दिया है।