भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष का कार्यकाल बढ़ा...पढ़िए 2024 के लोकसभा चुनाव का नेतृत्व किनके हाथ ?

नई दिल्ली । भारतीय जनता पार्टी (BJP) के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रसाद नड्डा का सर्वसम्मति से कार्यकाल बढ़ा दिया गया है। आगामी लोकसभा चुनाव 2024 को देखते हुए ये फैसला लिया गया है।

भाजपा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में आगामी लोकसभा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में लड़ने का फैसला भी लिया गया। इसलिए चुनाव के मद्देनजर पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे पी नड्डा का कार्यकाल जून 2024 तक बढ़ा दिया गया।

राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने पार्टी अध्यक्ष जे पी नड्डा के कार्यकाल बढ़ाए जाने का प्रस्ताव रखा जिसे सभी सदस्यों ने सर्वसम्मति से प्रस्ताव पर सहमति जताई एवम सभी सदस्यों ने हर्ष ध्वनि से इस प्रस्ताव का स्वागत किया।

HPBL Desk
HPBL Desk  

हर खबर आप तक सबसे सच्ची और सबसे पक्की पहुंचे। ब्रेकिंग खबरें, फिर चाहे वो राजनीति की हो, खेलकूद की हो, अपराध की हो, मनोरंजन की या फिर रोजगार की, उसे LIVE खबर की तर्ज पर हम आप तक पहुंचाते हैं।

Related Articles
Next Story