महिला कांस्टेबल बनी फरिश्ता : बच्चे को गोद में लिये ट्रेन के नीचे आने ही वाली थी, जान पर खेलकर महिला कांस्टाबल ने बचा ली दोनों की जान

जमुई। बस एक सेकंड की भी देरी होती, तो मां बेटे के साथ अनहोनी घट जाती। लेकिन, ऐन मौके पर महिला कांस्टेबल फरिश्ता बनकर पहुंची और महिला को ट्रेन के नीचे आने से बचा लिया। मामला बिहार के जमुई रेलवे स्टेशन का है। जहां जीआरपी की एक महिला सिपाही की बदौलत एक महिला यात्री और उसके बच्चे को ट्रेन की चपेट में आने से बच गयी। दरअसल, महिला अपने बच्चे के साथ चलती हुई ट्रेन में चढ़ने की कोशिश कर रही थी और इसी दौरान वह प्लैटफॉर्म पर गिर गई थी। घटना का वीडियो भी सामने आया है।

मामला जमुई रेलवे स्टेशन का है. जहां टाटा से आ रही टाटा दानापुर सुपर एक्सप्रेस में चढ़ने के लिए एक महिला यात्री अपने बच्चे के साथ आई थी. इन दिनों ट्रेन में श्रावणी मेले को लेकर काफी भीड़ थी। महिला एक हाथ से ट्रेन और एक हाथ से बच्चे को पकड़े ट्रेन में चढ़ने की कोशिश कर रही थी। जिसको देख महिला कॉन्स्टेबल सुमन वर्मा महिला यात्री की मनसा को भांप ली थी। वहां भीड़ के कारण महिला ट्रेन में नहीं चढ़ पा रही थी। तब महिला कांस्टेबल चलती ट्रेन में महिला का हाथ पकड़कर सहारा देते हुए छोड़ देने की बात कर रही थी।

इतनी देर में ही ट्रेन की गति तेज हो गई और महिला यात्री अपने बच्चे के साथ गिरने लगी. वहीं महिला कांस्टेबल उसको बचाते हुए खुद भी गिर गई और महिला यात्री और बच्चे को ट्रेन के नीचे जाने से बचा लिया। महिला यात्री और उसके बच्चे को बचाने का सीसीटीवी फुटेज सामने आया है, जिसमें साफ देखा जा सकता है कि एक महिला कांस्टेबल किस तरह से खुद को गिरते हुए ट्रेन के नीचे जाने से महिला यात्री और उसके बच्चे को बचाने के लिए जद्दोजहद करती हुई खुद गिर गई और समहलती हुई महिला यात्री और बच्चे की जान बचा रही है। जिसका सीसीटीवी फुटेज भी अब सामने आया है।

HPBL Desk
HPBL Desk  

हर खबर आप तक सबसे सच्ची और सबसे पक्की पहुंचे। ब्रेकिंग खबरें, फिर चाहे वो राजनीति की हो, खेलकूद की हो, अपराध की हो, मनोरंजन की या फिर रोजगार की, उसे LIVE खबर की तर्ज पर हम आप तक पहुंचाते हैं।

Related Articles
Next Story