अनाज गोदाम में लगी भीषण आग : आठ घर जले, दस लाख से अधिक की संपत्ति जलकर राख...

बिहार । कैमूर के किशनपुर पंचायत स्थित पहाड़पुर बस्ती में बुधवार की देर रात भयानक आग लग गई, जिसमें 4 परिवार के आठ घर जल गए। घर में रखी लाखों की संपत्ति भी जलकर राख हो गई। आग पर परिजनों तथा स्थानीय ग्रामीणों के सहयोग से काबू पाया गया। जिसके कारण आसपास के अन्य घरों को जलने से बचाया जा सका। इस घटना में लगभग दस लाख से अधिक की संपत्ति जलकर राख हो गई।

पीड़ित गृह स्वामी पैक्स अध्यक्ष शेखर यादव ने बताया कि हमसब अपने परिजनों के साथ दरवाजे पर बैठकर बातचीत कर रहे थे उसी दौरान लगभग 9:00 बजे भाई संपत यादव के अनाज रखने वाले फूस के गोदाम में आग की लपटें उठती दिखी। सभी ने सामूहिक प्रयास से आग पर काबू पाने का प्रयास किया। लेकिन आग इतनी भयानक थी कि संपत यादव का दो घर, राजीव रंजन यादव का दो घर, उनके भाई सतीश यादव का घर व उसमे रखा अनाज, कपड़ा, बक्सा फर्नीचर, जरूरी कागजात आदि अन्य कीमती सामान जलकर राख हो गया।

जांच में जुटी पुलिस

घटना की सूचना परिजनों ने पुलिस को दी। सूचना मिलते ही ओपी प्रभारी ज्ञानानंद अमरेंद्र पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। वे परिजनों से घटना के संबंध में विशेष जानकारी ली। स्वामी ने आग में लगभग 10 लाख से अधिक की संपत्ति नुकसान होने की बात कही है। उन्होंने घटना के संबंध में सीओ व पतरघाट पुलिस को आवेदन देकर मामले की जांच कर हरसंभव सरकारी सहायता प्राप्त कराए जाने की मांग की है।

HPBL Desk
HPBL Desk  

हर खबर आप तक सबसे सच्ची और सबसे पक्की पहुंचे। ब्रेकिंग खबरें, फिर चाहे वो राजनीति की हो, खेलकूद की हो, अपराध की हो, मनोरंजन की या फिर रोजगार की, उसे LIVE खबर की तर्ज पर हम आप तक पहुंचाते हैं।

Related Articles
Next Story