पूर्व CM व सांसद सहित 41 पर FIR : सचिवालय घेराव के दौरान पत्थरबाजी और उपद्रव मामले में रांची पुलिस का एक्शन, भाजपा नेताओं पर दर्ज हुआ मामला, धुर्वा थाने…

रांची: मंगलवार को भाजपा के सचिवालय घेराव कार्यक्रम के दौरान हुए उपद्रव और पत्थरबाजी की घटना को लेकर धुर्वा थाने में मामला दर्ज कराया गया है। इसमें राज्य के तीन पूर्व मुख्यमंत्री, सांसद सहित 40 लोगों पर प्राथमिकी दर्ज की गयी है। वहीं एक हजार से अधिक भाजपा के कार्यकर्ताओं को आरोपी बनाया गया है । धुर्वा थाने में मामला कार्यपालक दंडाधिकारी उपेंद्र कुमार की ओर से दिए गए बयान के आधार पर दर्ज कराया गया है।

इन पर दर्ज हुआ मामला

  1. सांसद श्री संजय सेठ
  2. सांसद चतरा श्री सुनिल कुमार सिंह
  3. पूर्व मुख्यमंत्री श्री रघुवर दास 4. विधायक श्री बाबूलाल मरांडी
  4. विधायक श्री अमीत मंडल
  5. सांसद श्री समीर उरांव
  6. सांसद श्री निशिकांत दुबे
  7. सांसद श्री अर्जुन मुण्डा
  8. श्री श्यामनंदन ओझा, महामंत्री पांकी
  9. विधायक श्री विरंची नारायण सिंह
  10. आरती कुजूर
  11. अमीत कुमार रॉची
  12. प्रदीप मुखर्जी जमशेदपुर 14. विकाश कुमार पाण्डेय
  13. शत्रुघ्न सिंह, पांकी पलामू
  14. दिलीप कुमार सिंह गंगय खुर्द गोड्डा
  15. अनीता सोरेन प्रदेश कार्य समिति
  16. कुमकुम देवी महिला मोर्चा प्रदेश प्रवक्ता
  17. मुनचुन राय
  18. कामेश्वर सिंह धुर्वा
  19. उमेश यादव धुर्वा
  20. अमित भैया उर्फ अमित कुमार जामताडा
  21. बिरेंद्र यादव, सिमडेगा
  22. कमलेश राम बी०आई०टी० मेसरा ओ०पी०
  23. ललित ओझा
  24. श्रीमती नीलम चौधरी
  25. ललित ओझा
  26. श्रीमती नीलम चौधरी
  27. के0के0 गुप्ता
  28. साघु मांझी पॉकी पलामू
  29. कुलवंत सिंह बिंटी प्रदेश कार्य समिति सदस्य
  30. विमल मरांडी, जिला अध्यक्ष एस०टी० मोर्चा दुमका
  31. अशोक कुमार
  32. आनंद यादव
  33. रमेश सिंह
  34. त्रिलोचन कुमार पासवान 35. रमेश नाथ तिवारी
  35. संजु पाण्डेय
  36. 37 संजीव कुमार सिंह
  37. अमर नाथ कुमार सिंह
  38. ब्रजकांत केसरी
  39. दीपक बडाईक
  40. 41 गुंजन यादव जमशेदपुर

मिली जानकारी के अनुसार कार्यपालक दंडाधिकारी उपेंद्र कुमार की ओर से लिखित आवेदन दिया गया है। जिन पर प्राथमिकी दर्ज की गयी है, उन पर उपद्रव करने, दंगा भड़काने, सरकार के निर्देशों का उल्लंघन करने, सरकारी कार्य में बाधा डालने, अपराध के लिए उकसाने और दूसरे व्यक्ति को नुकसान पहुंचाने से संबंधित धाराएं लगायी गयी हैं। लिखित आवेदन में बताया गया है कि सचिवालय घेराव कार्यक्रम के दौरान नियमों का उल्लंघन करते हुए उपद्रव किए गए। इस दौरान प्रशासन की ओर से वीडियोग्राफी की गयी। वहीं ड्रोन के माध्यम से भी नजर रखा गया। धुर्वा गोलचक्कर के पास मचाए गए उपद्रव में 41 लोगों को चिन्हित किया गया है। जिन पर प्राथमिकी दर्ज की गयी है। आवेदन में बताया गया है कि इन्हीं लोगों के नेतृत्व में घेराव कार्यक्रम का आयोजन किया गया था।

HPBL Desk
HPBL Desk  

हर खबर आप तक सबसे सच्ची और सबसे पक्की पहुंचे। ब्रेकिंग खबरें, फिर चाहे वो राजनीति की हो, खेलकूद की हो, अपराध की हो, मनोरंजन की या फिर रोजगार की, उसे LIVE खबर की तर्ज पर हम आप तक पहुंचाते हैं।

Related Articles
Next Story