FIRING IN Ranchi : राजधानी में ताबड़तोड़ चली गोलियां , दो युवक घायल, रिम्स में भर्ती
रांची : नामकुम थाना क्षेत्र में जमीन विवाद को लेकर फायरिंग हुई है। नामकुम थाना क्षेत्र में हुई इस गोलीबारी की घटना में दो युवकों को गोली लगी है। जिनका इलाज रिम्स में चल रहा है। शुक्रवार को जमीन विवाद को लेकर नामकुम इलाके में ताबड़तोड़ गोलियां चलाई गयीं। जमीन पर कब्जा करने को लेकर एक गुट ने अंधाधुंध फायरिंग की है। पूरे मामले को लेकर पुलिस तफ्तीश में जुट गयी है।बता दें कि गोलीकांड में जख्मी लोगों को इलाज के लिए रिम्स अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।
रांची में फायरिंग की घटना में मिली जानकारी के अनुसार इलाके की एक जमीन पर कब्जे के लिए दो पक्ष कई महीनों से कोशिश कर रहे थे. शुक्रवार को जमीन पर कब्जा करने को लेकर ही दोनों पक्ष एक साथ आमने सामने आ गए. इसके बाद दोनों तरफ से मामला इतना बढ़ गया कि एक पक्ष के लोगों की ओर से दूसरे गुट पर अंधाधुंध फायरिंग कर दी गई. इस गोलीबारी में दो लोगों के पैर में गोली लगने की सूचना है. अचानक हुई गोलीबारी के चलते मौके पर भगदड़ मच गई. इस फायरिंग में घायल दोनों लोगों को रांची के रिम्स अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती करवाया गया है