साल का पहला सूर्यग्रहण कल : सूर्य ग्रहण कल कितने बजे होगा शुरू? ये कब होगा समाप्त, हाईब्रिड सूर्यग्रहण से किस राशि को होगा फायदा, किसके लिए है घातक

रांची। साल 2023 का पहला सूर्य ग्रहण कल 20 अप्रैल दिन गुरुवार को लग रहा है. ज्योतिष शास्त्र में सूर्य ग्रहण का विशेष महत्व माना जाता है. जब सूर्य और पृथ्वी के बीच चंद्रमा आ जाता है तो इस स्थिति को सूर्य ग्रहण कहा जाता है.इसे हाइब्रिड सूर्य ग्रहण कहा जा रहा है क्योंकि यह पूर्ण सूर्य ग्रहण, आंशिक सूर्य ग्रहण और वलयाकार सूर्य ग्रहण के बीच की अवस्था होगी. हाइब्रिड सूर्य ग्रहण 100 साल में एक बार होता है. इस सूर्य ग्रहण का नाम ‘निंगालू’ रखा गया है. इस साल दो सूर्य ग्रहण लगने वाले हैं, पहला सूर्य ग्रहण कल और दूसरा सूर्य ग्रहण 14 अक्टूबर को लगेगा.

सूर्य ग्रहण 20 अप्रैल 2023 का सूतक 19 अप्रैल की शाम 7 बजकर 5 मिनट से शुरू हो जाएगा और इसकी समाप्ति ग्रहण काल समाप्त होने के साथ होगी।सूर्य ग्रहण का सूतक काल सूर्य ग्रहण से 12 घंटे पहले शुरू हो जाता है, हालांकि 20 अप्रैल को लगने वाला सूर्य ग्रहण भारत में नहीं दिखाई देगा।

पटना में सूर्य ग्रहण 20 अप्रैल की सुबह 7 बजकर 5 मिनट से शुरू होगा और इसकी समाप्ति दोपहर 12 बजकर 20 मिनट पर होगी। सिंह राशि, कन्या राशि, वृश्चिक राशि, और मकर राशि, के जातकों पर भी यह सूर्यग्रहण नकारात्मक असर डाल सकता है। वहीं शुभ परिणाम की बात करें तो वृषभ राशि, मिथुन राशि, धनु राशि, और मीन राशि के जातकों के लिए साल का पहला सूर्य ग्रहण बेहद ही शुभ रहने वाला है।

यह सूर्य ग्रहण चीन, अमेरिका, माइक्रोनेशिया, मलेशिया, फिजी, जापान, समोआ, सोलोमन, सिंगापुर, थाइलैंड, कंबोडिया, अंटार्कटिका, ऑस्ट्रेलिया, न्यूजीलैंड, वियतनाम, ताइवान, पापुआ न्यू गिनी, इंडोनेशिया, फिलीपींस, दक्षिण हिंद महासागर और दक्षिण प्रशांत महासागर जैसी जगहों पर दिखाई देगा।

HPBL Desk
HPBL Desk  

हर खबर आप तक सबसे सच्ची और सबसे पक्की पहुंचे। ब्रेकिंग खबरें, फिर चाहे वो राजनीति की हो, खेलकूद की हो, अपराध की हो, मनोरंजन की या फिर रोजगार की, उसे LIVE खबर की तर्ज पर हम आप तक पहुंचाते हैं।

Related Articles
Next Story