पूर्व मंत्री की बहू हुई बागी, थाम लिया BJP का हाथ…मोदी के दौरे के पहले देवघर का सियासी पारा चढ़ा, राजद ने साधा निशाना

देवघर । प्रधानमंत्री मोदी कल देवघर आयेंगे। इधर, मोदी के देवघर आने से पहले ही सियासी घमासान तेज हो गया है। राष्ट्रीय जनता दल के सीनियर लीडर के घर में बगावत हो गयी है। राजद नेता और पूर्व मंत्री सुरेश पासवान की बहू विनीता देवी बागी हो गयी है। वो भाजपा में शामिल हो गयी है, वहीं झामुमो नेत्री भी भाजपा में शामिल हो गयी है। भाजपा सांसद निशिकांत दुबे के आवास पर हुई बैठक में पूर्व मंत्री की बहू और झामुमो की एक नेत्री ने भाजपा को ज्वाइन किया।

पूर्व मंत्री व राजद नेता सुरेश पासवान की बहू विनिता देवी के भाजपा में शामिल होने को लेकर देवघर में सियासी अटकलें तेज हो गयी है। इधर मंत्री सुरेश पासवान ने इस मामले में भाजपा सांसद निशिकांत दुबे पर जमकर निशाना साधा। सुरेश पासवान ने निशिकांत दुबे को चेतावनी दी है, कि वो तोड़फोड़ की राजनीति से बाज आये। उन्होंने कहा कि इस तरह की घटिया राजनीति करने वालों को बाबा सबक सिखायेंगे।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

गौरतलब है कि पूर्व मंत्री और राजद नेता की बहू विनिता देवी मुखिया रह चुकी है। वहीं झामुमो नेत्री संजू मुर्मू भी भाजपा में शामिल हो गये हैं।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

close