गिरिडीह के तेलोडीह में माहौल बिगाड़ने की साजिश, धार्मिक भावना को ठेस पहुंचाने के मामले में  चार गिरफ्तार

गिरिडीह: गिरिडीह के तेलोडीह में मंगलवार को शरारती तत्वों की कारस्तानी से दो समुदायों के बीच तनाव उत्पन्‍न हो गया। हालांकि पुलिस प्रशासन की सक्रियता से मामले को शांत करा लिया गया। घटना के बाद तेलोडीह को पुलिस छावनी में तब्दील कर दिया गया है। मामले में पुलिस ने चार लोगों को हिरासत में लिया है।

बताया जाता है कि शरारती तत्वों ने धर्म विशेष के लोगों की धार्मिक भावना को ठेस पहुंचाने का प्रयास किया। मस्जिद में एक युवक को गलत हरकत (लघुशंका) करते नमाज पढ़ने गए लोगों ने देख लिया। इसे देख लोग आक्रोशित हो गए। देखते ही देखते माहौल गरम हो गया। दोनों समुदाय के लोग आमने-सामने हो गए।

घटना की सूचना मिलने पर जिले के उपायुक्त नमन प्रियेश लकड़ा, एसपी अमित रेणु, गिरिडीह विधायक सुदिव्य कुमार सोनू, गांडेय विधायक डाॅक्‍टर सरफराज अहमद, एसडीपीओ अनिल सिंह सहित अन्य पुलिस-प्रशासन के अन्‍य पदाधिकारी पहुंचे। पदाधिकारियों और जनप्रतिनिधियों ने लोगों को समझा-बुझाकर कर शांत किया और सौहार्द बनाए रखने की अपील की। कहा कि दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा। किसी की भी धार्मिक भावना से खिलवाड़ करने की छूट किसी को भी नहीं दी जाएगी।

HPBL Desk
HPBL Desk  

हर खबर आप तक सबसे सच्ची और सबसे पक्की पहुंचे। ब्रेकिंग खबरें, फिर चाहे वो राजनीति की हो, खेलकूद की हो, अपराध की हो, मनोरंजन की या फिर रोजगार की, उसे LIVE खबर की तर्ज पर हम आप तक पहुंचाते हैं।

Related Articles
Next Story