सामूहिक दुष्कर्म के आरोपी को मिले फांसी की सजा- असंगठित कामगार कांग्रेस

पलामू । पाटन प्रखंड के खामही गांव में नाबालिग दलित लड़की के साथ हुए सामूहिक दुष्कर्म आरोपियों की धरपकड़ जारी है। पुलिस द्वारा लगातार छापेमारी की जा रही है। प्राप्त जानकारी के अनुसार सामूहिक दुष्कर्म में चार अभियुक्त को आरोपी बनाया गया है। पीड़िता के बयान के आधार पर खामही निवासी संजय महतो, बसंत महतो नावाडीह निवासी अमित महतो एवं सहदेवा निवासी अकबर महफूज के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज हुई है। जिसे गिरफ्तार करने के लिए पुलिस लगातार प्रयासरत है।

पलामू डिवीजन के असंगठित कामगार कांग्रेस के कोऑर्डिनेटर अनिल कुमार सिंह ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से आग्रह किया हैं की इन चारों के जघन्य अपराध को देखते हुए फांसी की सजा दिलाई जाए। उन्होंने यह भी कहा कि कांग्रेस पार्टी पीड़ित परिजनों के लगातार संपर्क में है। उनके परिवार को जो भी मदद चाहिए कांग्रेस पार्टी हरसंभव उपलब्ध कराएगी। क्योंकि शुरू से ही कांग्रेस पार्टी महिला सुरक्षा के प्रति दृढ़ संकल्पित है।

HPBL Desk
HPBL Desk  

हर खबर आप तक सबसे सच्ची और सबसे पक्की पहुंचे। ब्रेकिंग खबरें, फिर चाहे वो राजनीति की हो, खेलकूद की हो, अपराध की हो, मनोरंजन की या फिर रोजगार की, उसे LIVE खबर की तर्ज पर हम आप तक पहुंचाते हैं।

Related Articles
Next Story