गढ़वा, मचा हड़कंप : बच्चे पर जंगली बाघ ने किया घातक हमला.. हुई मौत
गढ़वा जिले के भंडरिया से हृदयविदारक घटना सामने आयी है। गांव की दुकान से शाम को बिस्किट लेने गए नौ वर्ष के बच्चे पर जंगली बाघ ने हमला कर दिया और उसे मार डाला। इतना ही नहीं, उसके शव के आधा हिस्से को भी खा गया। इस हादसे के बाद गांव में सनसनी फैल गई। दहशत के बीच अधिकारी घटनास्थल पर पहुंचे और पूरे मामले की जानकारी ली।
जानकारी के अनुसार भंडरिया थाना क्षेत्र के रोदो गांव निवासी ब्रह्मदेव तुरी के 9 वर्षीय पुत्र विक्रम कुमार तुरी बुधवार की शाम दुकान में बिस्कुट लेने गया था। रास्ते में जंगली बाघ ने उन पर हमला कर दिया। जब देर शाम बच्चा घर नहीं लौटा तब घर के लोग ने खोजबीन शुरू कर दी ।
काफी खोजबीन के बाद सुबह में तुरी टोला स्कूल के बगल में विक्रम का कपड़ा और शव को लोगों ने देखा। शव के आधे हिस्से को बाघ नोच नोच कर खा गया था। बच्चे का कपड़ा से उसकी पहचान की गई। लोगों में इसकी खबर जंगल की आग तरह फैल गई । घटना की जानकारी मिलने के बाद वन विभाग, पुलिस प्रशासन व अंचल अधिकारी घटनास्थल पर पहुंचे और मामले की जानकारी ली। मृतक विक्रम कुमार तुरी उत्क्रमित प्राथमिक विद्यालय तुरी टोला में तीसरा क्लास में पढ़ता था। इसकी मौत से पूरा गांव और स्कूल परिवार में शोक व्याप्त है। मृतक के परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है।