Gas Cylinder Price: जनता को बड़ी राहत….घरेलू गैस सिलेंडर 28 रुपये सस्ता…जानिए अब क्या है नया दाम

Gas Cylinder Price: मिली जानकारी के अनुसार सरकार ने घरेलू गैस सिलेंडर के दाम में 37.80 रुपए कम करने का ऐलान किया है। सरकार के इस फैसले से आम जनता को बड़ी राहत मिलेगी। कीमतों में कमी किए जाने के बाद प्रति किलोग्राम गैस का दाम 245.16 रुपए हो गए हैं। यानि अब एक गैस सिलेंडर के लिए आपको 2,930.71 रुपए के बजाए 2,892.91 ही भुगतान करना होगा।
बता दें कि संशोधित LPG कीमतें 1 मई की मध्यरात्रि से लागू कर दी गई है। इसके अलावा, सरकार 15 दिनों के लिए नए पेट्रोलियम उत्पाद की कीमतों की घोषणा कर सकती है, जिसमें पेट्रोल की कीमत 254.63 रुपए प्रति लीटर और हाई-स्पीड डीजल की कीमत 258.64 लीटर है। वैश्विक स्तर पर कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट आई है, ब्रेंट क्रूड 64 डॉलर प्रति बैरल के आसपास चल रहा है, जबकि अमेरिकी कच्चे तेल की कीमत 60 डॉलर प्रति बैरल है।
Gas Cylinder Price: ज्ञात हो कि हाल ही में सरकार ने पेट्रोल-डीजल की कीमतों में कटौती की है। पेट्रोल-डीजल की कीमतों में 2 रुपए कटौती किए जाने के बाद अब यहां पेट्रोल की कीमत 254.63 रुपए प्रति लीटर और हाई-स्पीड डीजल की कीमत 258.64 लीटर हो गई है।











