गायत्री परिवार युवा प्रकोष्ठ ने किया पौधारोपण… बतायी, वृक्षों की महिमा और मानव जीवन में उसके फायदे

खूंटी । गायत्री परिवार युवा प्रकोष्ठ ने आज सोसोटोली में पौधा रोपण का आयोजन किया। गायत्री परिवार युवा प्रकोष्ठ हर रविवार शांतिकुंज हरिद्वार द्वारा सम्पूर्ण भारतवर्ष में चलाए जा रहे वृक्ष गंगा अभियान के तहत अलग-अलग जगहों पर पौधारोपण करता है। ये तीसरा रविवार था, जब प्रकोष्ठ की तरफ से सोसोटोली ग्राम में पौधा रोपण किया गया।

उल्लेखनीय है की अखिल विश्व गायत्री परिवार, के सप्तक्रांति अभियान में से एक वृक्ष गंगा अभियान जैसे रचनात्मक संकल्प के साथ युवा मंडल के द्वारा हर सप्ताह निश्चित रूप से पौधा रोपण अभियान चलाया जा रहा है। इसी परिप्रेक्ष्य में आज अभियान के तीसरे सप्ताह सोसोटोली के फणींद्र कश्यप के बाड़ी में 50 पौधों का रोपण किया गया।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

पौधारोपण

साथ ही वृक्षों के महिमा को बताते हुए उसके सुरक्षित विकाश के लिए ग्राम वासियों को संकल्पित कराया गया। जिसके अंतर्गत रक्त चंदन, आंवला, हरड़, बहेरा, चंपा, अशोक, पपीता, अनार, महोगुनी आदि के पौधों का रोपण किया गया। इस कार्यक्रम को सफल बनाने में धनंजय महतो, रीता मेहता, ब्यूटी मिश्रा, बालमुकुंद कुमार कश्यप,सीमा सिंह, राजेश कुमार, रेखा मिश्रा, अंजली देवी, अश्विनी कुमार महतो, राज कुमार मिश्रा, आंचल देवी, आदि का विशेष सहयोग रहा।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

close