ब्वायफ्रेंड संग गर्लफ्रेंड हुई फरार, तो प्रेमिका के परिजनों ने प्रेमी के पिता को मार डाला, मां की हालत गंभीर

गोपालगंज। प्रेमिका अपने प्रेमी संग हुई फरार, तो गुस्से लड़की के परिजनों ने प्रेमी के पिता को पीट-पीटकर मार डाला। मामला बिहार के गोपालगंज का है। घटना जिले के उचकागांव थाना के शामपुर गांव की है। एक महीना पहले पप्पू और उसकी प्रेमिका घर छोड़कर भाग गए थे। फरार होने के दो दिन बाद लड़की अपने घर आई।

अभी तीन दिनों पहले वह दुबारा घर से फरार हो गई। जिसके बाद लड़की के परिजन लड़के के घर पहुंचे और लाठी डंडे और धारदार हथियार से लड़के के मां-पिता पर हमला कर दिया।हमले में हरि किशुन साह (50) ने मौके पर ही मौत हो गई। उनकी पत्नी संगीता देवी (48) को गंभीर हालत में अस्पताल पहुंचाया गया।

जानकारी के मुताबिक पीड़ित परिवार का बेटा पप्पू कुमार(16) की लड़की के साथ अफेयर था। एक महीना पहले दोनों घर छोड़कर भाग गए थे। इस कारण लड़की के परिजन लड़के के घर में घुसकर मारपीट की। पुलिस मामले की जांच शुरू में जुट गई है। पुलिस ने बताया कि हत्या के आरोप में दो लोगों को गिरफ्तार किया है।

नाबालिग लड़की अपने बॉयफ्रेंड के साथ भाग गई। इसके बाद लड़की के परिजनों ने लड़के के मां-पिता की जमकर पिटाई कर दी। घटना में प्रेमी के पिता की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, मां गंभीर रूप से घायल हो गई है। स्थानीय लोगों ने घायल महिला को अस्पताल में भर्ती कराया। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है।

HPBL Desk
HPBL Desk  

हर खबर आप तक सबसे सच्ची और सबसे पक्की पहुंचे। ब्रेकिंग खबरें, फिर चाहे वो राजनीति की हो, खेलकूद की हो, अपराध की हो, मनोरंजन की या फिर रोजगार की, उसे LIVE खबर की तर्ज पर हम आप तक पहुंचाते हैं।

Related Articles
Next Story