"मुझे मेरी पत्नी वापस दिला दो" प्रेमिका से शादी के दूसरे दिन ही लड़की को घरवाले जबरन ले गये वापस, प्रेमी ने थाने में लगायी फरियाद
रांची। “मेरी पत्नी को मुझे वापस दिलाओ…” एक पति पुलिस से यही फरियाद कर रहा है। आरोप है कि शादी के दूसरे ही दिन प्रेमिका से पत्नी बनी युवती को घरवाले लेकर चले गये। मामला राजधानी रांची का है, जहां मुरी के कांटाडीह के रहने वाले रसिक महतो के बेटे राहुल महतो का प्रेम-प्रसंग सिल्ली के लोवादाग के रहने वाले दुर्गाचरण की बेटी के साथ छह महीने से चल रहा था। स्थानीय लोगों ने मिल कर प्रेमी-प्रेमिका की शादी कांटाडीह के शिव मंदिर में करा दी।
शादी के बाद लड़की लड़के के साथ उसके घर चली गई। इधर शादी के बाद लड़की के घर वाले को लड़के के घर पहुंचे और लड़की को जबरन अपने साथ ले गए। जिसके बाद लड़के ने थाने में आवेदन दिया है। आवेदन देकर प्रेमी ने अपनी प्रेमिका को वापस दिलाने की गुहार लगाई है।
जानकारी के मुताबिक एक महीने पहले राहुल आपनी प्रेमिका के साथ बैंग्लुरू चला गया था, लड़की के घरवालों ने सिल्ली थाने में इस संबंध में शिकायत दर्ज करायी थी। थाने में दर्ज शिकायत के बाद प्रेमी राहुल को फोन कर पुलिस ने लड़की के साथ थाने बुलाया। जहां लड़की के परिजन भी पहुंच गये और फिर थाने में ही जमकर हंगामा किया। लड़की को परिजन साथ लेकर जाना चाहते थे, लेकिन लड़की ने जाने से मना कर दिया।
जानकारी के मुताबिक उसके बाद लड़की अपने प्रेमी के साथ चली गयी। जिसके बाद दोनों ने शादी कर ली, हालांकि बाद में लड़की के घरवाले प्रेमी के घर पहुंचे और फिर जबरदस्ती लड़की को साथ लेकर चले गये। अब इस मामले में प्रेमी ने थाने में शिकायत दर्ज करायी है। पुलिस अब इस मामले में आगे की कार्रवाई कर रही है।