मरीन ड्राइव के डंपिंग यार्ड की समस्या के समाधान का मिला आश्वाशन... भाजपा सोनारी मंडल ने अक्षेस को सौंपा ज्ञापन

जमशेदपुर : आज भाजपा सोनारी मंडल द्वारा मरीन ड्राइव किनारे डंपिंग यार्ड में पड़े कचड़े में लगी आग एवं उससे उठता जहरीला धुआँ और दुर्गंध से व्याप्त समस्याओं के निदान हेतु जमशेदपुर अक्षेस को ज्ञापन सौंपा गया।संबंधित समस्याओं को दूर करने की दिशा में भाजपा सोनारी मंडल अध्यक्ष प्रशांत कुमार पोद्दार के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमण्डल जेएनएसी के स्पेशल आफिसर संजय कुमार से मुलाकात की।इस अवसर पर भाजपाईयों ने संजय कुमार को व्यापक समस्याओं से अवगत कराया।

स्पेशल आफिसर ने कहा की ये छोटी समस्या नहीं है। इसमें थोड़ा समय लगेगा एवं सरायकेला जिला खेरबनी स्थित इस प्रोजेक्ट को बड़े स्तर पर गारबेज प्लांट करने का आस्वासन दिया। लेकिन इस वक्त जनता के राहत के लिए आग को बुझाने हेतु प्रयास किया जाय एवम क्षेत्र के अन्य मूलभूत समस्याओं से अवगत कराया।


स्पेशल ऑफिसर ने तीन अधिकारियों को किया प्रतिनियुक्त

अक्षेस के सिटी मनेजर एवं भाजपा सोनारी मंडल के कार्यकर्ता के साथ डंपिंग यार्ड का जायजा लिया एवं क्षेत्र के समस्या का जल्द से जल्द वैकल्पिक व्यवस्था कर समाधान करने की चर्चा की , साथ ही समाधान नहीं होने पर आंदोलन करने की भी मंशा जाहिर की।

    मंडल अध्यक्ष प्रशांत कुमार पोद्दार कहा इसके पश्चात भी इस विषय में कोई कार्यवाही नहीं हुई तो भाजपा सोनारी मंडल जनहित समस्याओं को सूचीबद्ध कर समाधान के लिए जनता के साथ उग्र-आंदोलन करने के लिए बाध्य होगें एवं इसके जिम्मेवार जेएनएसी के अधिकारी होंगे!       

प्रतिनिधि मंडल में मुख्य रूप से शामिल मंडल अध्यक्ष प्रशांत कुमार पोद्दार, भाजपा झारखंड प्रदेश ओबीसी मोर्चा के मिडिया प्रभारी सोनू ठाकुर, महामंत्री नारायण प्रसाद, महामंत्री किशोर साहू, उपाध्यक्ष संजय रजक, उपाध्यक्ष सतेंद्र सिंह यादव, उपाध्यक्ष कृष्णा यादव, मंत्री राहुल सिंह, मंत्री सुजी आदित्य, मंत्री रासबिहारी प्रसाद, महिला मोर्चा के उपाध्यक्ष नेहा साहू, उपाध्यक्ष कबिता मुंडा, एस टी मोर्चा जिला कार्यालय मंत्री संजय सिंह मुंडा, कार्यालय मंत्री विराज दै, अरविंद शर्मा, मिडिया प्रभारी निरज प्रसाद , आई टी सेल प्रभारी रमेश प्रसाद साहू, राजकुमार पटनायक, अनिल प्रसाद, लक्षमण गोप, सोनाराम हेमर्व, लक्षमण सोरेन, धनंजय कुमार, विक्की, राहुल प्रसाद, विमल, मुन्ना सिंह, राकेश, विजय कुमार आदि शामिल थे।

HPBL Desk
HPBL Desk  

हर खबर आप तक सबसे सच्ची और सबसे पक्की पहुंचे। ब्रेकिंग खबरें, फिर चाहे वो राजनीति की हो, खेलकूद की हो, अपराध की हो, मनोरंजन की या फिर रोजगार की, उसे LIVE खबर की तर्ज पर हम आप तक पहुंचाते हैं।

Related Articles
Next Story