दुल्हे की हत्या: शादी के पहले दुल्हे की बेदम पिटाई, फिर घोंट दिया गला, 8 मई को होनी थी शादी
गुमला: जिले के घाघरा थाना क्षेत्र के पलमा ग्राम निवासी लगभग 30 वर्षीय रवि कुमार गोप की हत्या बी बुधवार की रात्रि अज्ञात अपराधियों ने कर दी। गला घोंटने के बाद लात घूसों से भी उसे मारा गया। मृतक के भाई अरविंद गोप ने बताया कि बीते बुधवार की रात्रि लगभग 8:30 बजे रव घर पर सबके साथ में खाना खाया। इसके बाद घर से बाहर निकला।
देर तक घर नही लौटने पर लगभग 9 बजे मृतक का छोटा भाई अरविंद फोन कर घर आने की बात कही। रवि ने कहा थोड़ी देर में घर आ जाएंगे। इसके बाद घर वाले सो गए। सबको लगा कि रवि समय से घर आ जाएगा। परंतु रवि घर नहीं पहुंचा।
मृतक रवि कुमार गोप का शुक्रवार को लगन पान था, जिसके बाद 8 मई को शादी थी। घर में रिश्तेदार पहुंचे चुके थे। लगन पान रस्म के लिए सारी तैयारियां पूरी हो चुकी थीं। टेंट का सारा सामान घर पर आ गया था मिठाई बनाने के लिए सभी तैयारी हो चुकी थी। सुबह-सुबह टेंट वाला भी अपना टेंट लेकर आया और दबे पांव लौट गया।