Health Tips: इन लोगों के लिए जहर के जैसा है बेल का शरबत, जानिए किन लोगों को नहीं पीना चाहिये,

Side Effects Of Bael Juice: बेल को गरमी में संजीवनी से कम नहीं कहा गया है। कई बीमारियों के लिए बेल बहुत ही फायदेमंद होता है, लेकिन कुछ ऐसे भी बीमारी से ग्रसित लोग है, जिनके लिए ये बेल जानलेवा बन जाता है। वैसे तो बेल का फल के जूस का सेवन करने से लू, दस्त जैसी बीमारियों से बचाने के साथ पाचन तंत्र को दुरुस्त रखता है।आयुर्वेदिक गुणों से भरपूर बेल के जूस में टैनिन और पेक्टिन नामक के तत्व होते हैं, जो डायरिया और पेचिश के इलाज में मदद करते हैं।
बेल के शरबत में विटामिन सी, कैल्शियम, फाइबर, प्रोटीन और आयरन भी अधिक मात्रा में मिलते हैं। इसका सेवन करने पीलिया, डायरिया,कब्ज, पाइल्स, एनीमिया, उल्टी, टीबी जैसे कई बीमारियों से राहत मिल सकती हैं। इसके साथ ही आंखें, किडनी, लीवर, हार्ट आदि भी हल्दी रहते हैं। लेकिन इतने अधिक फायदे होने के बावजूद कई लोगों के लिए यह जहर के समान साबित हो सकता है। हेल्थ एक्सपर्ट के अनुसार, बेल का जूस का अधिक मात्रा में सेवन करने से कई बीमारियों के चपेट में आ सकते हैं। जानिए किन लोगों को बेल का जूस का सेवन अधिक नहीं करना चाहिए।

बेल के जूस को किन लोगों को नहीं पीना चाहिए?
• बढ़ सकता है डायबिटीज: बेल का शरबत गर्मियों में बहुत फायदा करता है लेकिन शुगर के मरीजों को बेल का शरबत नहीं पीना चाहिए। दरअसल, इसका जूस बनाते समय चीनी का इस्तेमाल किया जाता है। शरबत में चीनी का इस्तेमाल डायबिटीज पेशेंट का शुगर लेवल बढ़ा सकता है। इसलिए डायबटीज के मरीजों को बेल जूस न के बराबर पीना चाहिए।

• बढ़ सकता है ब्लड प्रेशर: हाई ब्लड प्रेशर की समस्या से जूझ रहे मरीजों को बेल के जूस सेवन बहुत सोच समझकर करना चाहिए। जिनकी दवा चल रही है तो ऐसे लोगों के लिए भी बेल का शरबत पीना बिलकुल भी हेल्दी नहीं है।

• पेट की समस्याएं: बेल के जूस का ज़्यादा सेवन करने से कुछ लोगों को पेट से जुड़ी समस्याएं जैसे लूज़ मोशन और कॉन्स्टिपेशन की परेशानी हो सकती है। अगर फिर भी आपको इसका जूस पीने का मन कर रहा है तो आप बहुत कम मात्रा में इसे पी सकते हैं।

• गर्भवती महिलाओं के लिए: गर्भवती महिलाओं और ब्रेस्ट फीडिंग माओं को बेल का जूस नहीं पीना चाहिए। अगर आपका पीने का मन है तो एक बार अपने डॉक्टर को ज़रूर कंसल्ट कर लें।
• किडनी की बीमारी से संबंधित लोग: बेल के जूस में अधिक मात्रा में फास्फोरस पाया जाता है। ऐसे में जिन लोगों की किडनी संबंधी समस्या है उन लोगों के लिए फास्फोरस का अधिक सेवन खतरनाक साबित हो सकता है। इसलिए अगर किडनी संबंधी समस्या का सामना कर रहे हैं, तो डॉक्टर से सलाह लेने के बाद ही सेवन करें।

• किडनी स्टोन की समस्या: अगर किसी व्यक्ति को किडनी स्टोन की समस्या है, तो इसका सेवन कम ही मात्रा में करें, तो बेहतर है, क्योंकि इसमें अधिक मात्रा में कैल्शियम पाई जाती है, जो किडनी स्टोन को और भी बढ़ा कर सकते हैं।

HPBL Desk
HPBL Desk  

हर खबर आप तक सबसे सच्ची और सबसे पक्की पहुंचे। ब्रेकिंग खबरें, फिर चाहे वो राजनीति की हो, खेलकूद की हो, अपराध की हो, मनोरंजन की या फिर रोजगार की, उसे LIVE खबर की तर्ज पर हम आप तक पहुंचाते हैं।

Related Articles
Next Story