Neeraj Chopra : ओलंपिक में नीरज चोपड़ा को मिला सिल्वर मेडल, पाकिस्तान के अरशद नदीम ने जीता गोल्ड, नीरज के नाम ये रिकार्ड

Niraj chopda Win Silver Medal : नीरज चोपड़ा ने ओलिंपिक में सिल्वर मेडल जीता है। पेरिस ओलंपिक 2024 में भारत के स्टार जैवलिन थ्रोअर नीरज चोपड़ा से गोल्ड की उम्मीद की जा रही थी, लेकिन वो अपना खिताब बचाने से चूक गए। पेरिस में देर रात हुए जबरदस्त फाइनल में नीरज चोपड़ा को सिल्वर मेडल से ही संतोष करना पड़ा। नीरज के कड़े प्रतिद्वंद्वी अरशद नदीम ने ओलंपिक रिकॉर्ड थ्रो के साथ ओलंपिक रिकॉर्ड तोड़ा और गोल्ड मेडल अपने नाम कर लिया।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

अरशद ने 92.97 मीटर के जबरदस्त थ्रो के साथ गोल्ड पर अपना नाम लिखाया।नीरज का पहला ही थ्रो फाउल हो गया, जैवलिन फेंकने के बाद अपने फॉलो-थ्रू में जब वो गिरे तो उनका दायां पैर लाइन से थोड़ा बाहर आ गया। हालांकि उनका ये थ्रो 86 मीटर से ज्यादा था लेकिन माना नहीं गया। पाकिस्तान के अरशद नदीम का पहला थ्रो भी फाउल था लेकिन अगले थ्रो में अरशद ने 92.97 मीटर के साथ ही गोल्ड मेडल तय कर लिया। इसके साथ ही उन्होंने नया ओलंपिक रिकॉर्ड भी बना दिया. नीरज ने भी फिर अगले थ्रो में वापसी की और 89.45 मीटर के साथ दूसरे स्थान पर जगह बनाई।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

इस तरह अरशद नदीम ओलंपिक में इंडिविजुअल इवेंट का गोल्ड मेडल जीतने वाले वो पहले पाकिस्तानी एथलीट बन गए. इसके साथ ही पाकिस्तान के लिए 32 साल बाद ओलंपिक मेडल जीतने में सफलता हासिल की।इससे पहले पाकिस्तान को 1992 के बार्सिलोना ओलंपिक में मेंस हॉकी में ब्रॉन्ज मेडल मिला था. साथ ही ओलंपिक में पाकिस्तान के लिए इंडिविजुअल मेडल जीतने वाले सिर्फ तीसरे एथलीट ही बने।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

सुशील कुमार के बाद वो दूसरे भारतीय मेल एथलीट है, जिनके पास दो व्यक्तिगत ओलिंपिक मेडल है।तीन साल पहले हुए टोक्यो ओलंपिक गेम्स में नीरज ने 87.58 मीटर के थ्रो के साथ गोल्ड अपने नाम किया था।

Related Articles

close