झारखंड में आज अमित शाह: BJP आज करेगी चुनावी शंखनाद, नेताओं को नसीहत और कार्यकर्ताओं को जीत का मंत्र देंगे गृहमंत्री

Amait Shah In Ranchi: भाजपा आज से चुनावी शंखनाद करेगी। भाजपा के दिग्गज नेताओं के साथ बैठक और फिर कार्यकर्ताओं के साथ चर्चा में गृहमंत्री अमित शाह चुनावी बिगुल फूंकेंगे। भाजपा अमित शाह के रांची दौरे की तैयारी पूरी कर ली है। पार्टी ने रांची के प्रभात तारा मैदान में प्रदेश की विस्तारित कार्यसमिति की सभा बुलाई है, जिसे वह मुख्य अतिथि के तौर पर संबोधित करेंगे। इस सभा में प्रदेश, जिला, मंडल स्तर की कार्यसमिति और पार्टी के विभिन्न मोर्चों-प्रकोष्ठों के 26 हजार से ज्यादा पदाधिकारी और सदस्य शामिल होंगे। अमित शाह शनिवार को लगभग छह घंटे तक रांची में रहेंगे।

दो सत्रों में आहूत इस बैठक में समापन समारोह अमित शाह के संबोधन से होगा जिसमें विधानसभा चुनाव जीतने के लिए वे पार्टी पदाधिकारी को टिप्स देंगे। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार, वह अपराह्न डेढ़ बजे रांची आएंगे और इसके बाद प्रभात तारा मैदान पहुंचकर प्रदेश भाजपा की विस्तारित कार्यसमिति की सभा में नेताओं-कार्यकर्ताओं में चुनावी समर को लेकर उत्साह भरेंगे। बाद में शाह प्रदेश भाजपा कार्यालय पहुंचकर पार्टी के प्रमुख नेताओं और प्रदेश के पदाधिकारियों के साथ चुनावी रणनीति पर विमर्श करेंगे। बाबूलाल मरांडी की अध्यक्षता में प्रदेश भारतीय जनता पार्टी की विस्तारित कर समिति की बैठक दिन के 10:30 बजे से शुरू होगी।

इस बैठक में पार्टी के 513 मंडल जिला और प्रदेश स्तर के पदाधिकारी शामिल होंगे. जानकारी के मुताबिक इस बैठक में करीब 25000 पार्टी पदाधिकारी शामिल होंगे. कार्यक्रम स्थल पर राज्यभर से पहुंचने वाले भाजपा पदाधिकारी को सर्वप्रथम पार्टी द्वारा बनाए गए निबंधन काउंटर पर रजिस्ट्रेशन कराना होगा, इसके लिए कार्यक्रम स्थल पर 29 काउंटर बनाए गए हैं. मुख्य मंच पर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के अलावा प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी, प्रदेश प्रभारी लक्ष्मीकांत वाजपेयी, विधानसभा चुनाव प्रभारी सह केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान, असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा, क्षेत्रीय संगठन महामंत्री नागेंद्र त्रिपाठी प्रदेश संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह, पूर्व केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा केंद्रीय मंत्री, अन्नपूर्णा देवी केंद्रीय राज्य मंत्री संजय सेठ मौजूद रहेंगे।

HPBL
HPBL  
Related Articles
Next Story