कांग्रेस प्रत्याशियों का ऐलान: इन सीटों के लिए प्रत्याशियों की हुई घोषणा, AICC ने जारी की लिस्ट

Congress Candidate: भाजपा ने प्रत्याशियों के नामों का तो ऐलान कर दिया है। अब नजर कांग्रेस पर टिकी है। कांग्रेस ने प्रत्याशियों की लिस्ट उपचुनाव के लिए जारी कर दी है।


आपको बता दें कि छत्तीसगढ़, यूपी, बिहार सहित अन्य राज्यों में उपचुनाव होने है। इन राज्यों में भी चुनाव की अधिसूचना जारी हो गयी है।

इधर, कांग्रेस ने आज उपचुनाव के लिए छह प्रत्याशियों की लिस्ट जारी कर दी है। मध्यप्रदेश और असम के लिए प्रत्याशियों के नामों का ऐलान हुआ है।

मध्यप्रदेश में बीजेपी के बाद कांग्रेस ने भी बुधनी और विजयपुर विधानसभा सीट पर होने जा रहे उपचुनाव के लिए अपने प्रत्याशी घोषित कर दिए हैं।

कांग्रेस ने बुधनी सीट पर राजकुमार पटेल को प्रत्याशी बनाया है। उनका मुकाबला बीजेपी के रमाकांत भार्गव से होगा। वहीं विजयपुर सीट पर मुकेश मल्होत्रा को टिकट दिया है।






उनका मुकाबला वन मंत्री रामनिवास रावत से होगा।वहीं आसाम के चार सीटों के लिए प्रत्याशियों के नामों का ऐलान किया गया है।

Aditya
Aditya  
Related Articles
Next Story