विधानसभा चुनाव एग्जिट पोल: कांग्रेस की हुई बल्ले-बल्ले, दो राज्यों के एग्जिट पोल में दोनों जगह कांग्रेस गठबंधन की सरकार, देखिये किसे कितनी सीटें

Exit Poll 2024 Results of Haryana and J&K : दो राज्यों में विधानसभा चुनाव हो गया है। जम्मू कश्मीर (Jammu Kashmir Assembly Election) और हरियाणा (Haryana Assembly Election) के विधानसभा चुनावों के लिए एग्जिट पोल्स भी आ गये हैं। एग्जिट पोल में कांग्रेस का ग्राफ बहुत तेजी से बढ़ता दिख रहा है।

दोनों ही राज्यों में कांग्रेस और उसके गठबंधन की सरकार बनती दिख रही है। हरियाणा (90 सीटें) के अधिकतर एग्जिट पोल्स में कांग्रेस की बंपर जीत का अनुमान है। वहीं बीजेपी 10 साल बाद सत्ता से बाहर होती दिख रही है।

उसी तरह से जम्मून-कश्मीणर में कांग्रेस-नेशनल कॉन्फ्रें स को बढ़त मिलती नजर आ रही है। हरियाणा में भाजपा को 27 और कांग्रेस को 54 सीटें मिलने का अनुमान है। जबकि जजपा को एक, इनेलो को 2 और अन्यि को 27 सीटें मिलती दिख रही हैं. वहीं जम्मूम-कश्मी र को लेकर अनुमान है कि यहां पर भाजपा को 27 सीटें मिल सकती हैं तो कांग्रेस-नेशनल कॉन्फ्रें स की सीटों का आंकड़ा 42 तक पहुंच सकता है. जबकि पीडीपी 7 और अन्यत 14 सीटें जीत सकते हैं।

टीवी चैनल्स के एग्जिट पोल में हरियाणा में किसे कितनी सीटें

• दैनिक भास्कर के एग्जिट पोल ने कांग्रेस को 44 से 54 और बीजेपी को 15 से 29 सीटें

• ध्रुव रिसर्च ने बीजेपी को 22 से 32 और कांग्रेस को 50 से 64

• Peoples Puls एग्जिट पोल ने कांग्रेस को 49 से 61 और बीजेपी को 20 से 32 सीटें

• रिपब्लिक भारत- Matrize ने कांग्रेस को 55 से 62 और बीजेपी को 18 से 24 सीटें

टीवी चैनल्स के एग्जिट पोल में जम्मू कश्मीर में किसे कितनी सीटें

जम्मू-कश्मीर के एग्जिट पोल्स में कांग्रेस और नेशनल कॉन्फ्रेंसस सबसे आगे हैं। पोल ऑफ पोल्स के मुताबिक, जम्मू-कश्मीर के 10 पोल में 5 नेशनल कॉन्फ्रेंस-कांग्रेस गठबंधन की सरकार बना रहे हैं, जबकि 5 में वह बहुमत से 10 से 15 सीटें दूर दिख रही है। पार्टी को 40 सीटें मिलने का अनुमान है। भाजपा 30 सीटें ला सकती है। PDP और अन्य को 10-10 सीटें आएंगी।

• इंडिया टुडे-सी वोटर' के एग्जिट पोल में नेशनल कॉन्फ्रें स और कांग्रेस का गठबंधन को 40-48 सीटें मिलने का अनुमान है तथा भाजपा के खाते में 27-32 सीट जाने की संभावना जताई गई है। पीडीपी को छह से आठ सीट मिलने का अनुमान है।

• वहीं ‘रिपब्लिक-मैट्रिज' के एग्जिट पोल में भाजपा को 28-30 सीट तो नेशनल कॉन्फ्रें स-कांग्रेस गठबंधन को 31-36 सीट मिलने का अनुमान है।

• एग्जिट पोल में पीडीपी को पांच से सात तथा अन्य को आठ से 16 सीट मिलने का अनुमान है।

• दैनिक भास्कर के पोल में नेशनल कॉन्फ्रेंनस-कांग्रेस गठबंधन को 35-40 और भाजपा को 20-25 सीट मिल सकती हैं। इसमें पीडीपी को चार से सात और अन्य को 12-16 सीट मिलने का अनुमान है।

Aditya
Aditya  
Related Articles
Next Story