राज्य कर्मचारियों को बोनस: दीवाली में इस बार केंद्र सरकार की तरफ राज्य कर्मियों को भी बोनस, हर कर्मचारी को मिलेगा 6774 रुपये, CM ने दी मंजूरी

Bonus News: इस बार दीवाली में राज्य के कर्मचारियों को भी बोनस मिलेगा। मुख्यमंत्री ने बोनस की फाईल पर मंजूरी दे दी है। जानकारी के मुताबिक हर कर्मचारी को अधिकतम 6774 रुपए तक का बोनस मिलेगा, जिसमें से 75 प्रतिशत पैसा नकद और 25 प्रतिशत कर्मचारी के सामान्य प्रावधायी निधि (जीपीएफ) खाते में जमा की जाएगी।

जानकारी के मुताबिक राजस्थान में मुख्यमंत्री के फाइल पर हस्ताक्षर होते ही इस सप्ताह बोनस का राशि जारी हो जाने की उम्मीद है। जानकारी के मुताबिक राजस्थान सरकार ने कर्मचारियों को दीपावली बोनस देने का फैसला किया। सीएम भजनलाल शर्मा ने राज्य कर्मचारियों को दीपावली पर बोनस देने को मंजूरी दी है। इससे सरकार के लगभग 6 लाख कर्मचारियों को लाभ होगा।

राज्य सेवा के अफसरों को छोड़कर ग्रेड पे-4800 अथवा पे लेवल एल-12 तक के कर्मचारी बोनस के दायरे में आएंगे। पंचायत समिति और जिला परिषद कर्मचारियों को भी बोनस मिलेगा। हर कर्मचारी को अधिकतम 6774 रुपए तक का बोनस मिलेगा, जिसमें से 75 प्रतिशत पैसा नकद और 25 प्रतिशत कर्मचारी के सामान्य प्रावधायी निधि (जीपीएफ) खाते में जमा की जाएगी।

बोनस से सरकार पर लगभग 500 करोड़ रुपए का भार पड़ेगा। हर सरकार दीपावली से पहले सरकारी कर्मचारियों को बोनस देती रही है। सीएम की मंजूरी के बाद वित्त विभाग इसके ऑर्डर जारी कर रहा है। इसी सप्ताह बोनस जारी हो सकती है।

Related Articles
Next Story