ब्रेकिंग: कांग्रेस प्रत्याशी का ऐलान, चुनाव की तारीख के ऐलान के साथ ही खेल दिया बड़ा दांव, देखिये लिस्ट

Congress Candidate : चुनाव के ऐलान के साथ ही कांग्रेस ने प्रत्याशियों की लिस्ट जारी कर दी है। AICC की तरफ से ये लिस्ट जारी की है। इस लिस्ट में लोकसभा उपचुनाव में प्रत्याशिय़ों के नाम है। कांग्रेस ने बड़ा दांव खेलते हुए राहुल गांधी की छोड़ी गयी वायनाड़ सीट से प्रियंका गांधी को चुनाव मैदान में उतारा है। प्रियंका गांधी की इस चुनाव से पॉलटिकल इनिंग शुरू हो रही है।

पार्टी ने वायनाड के अलावा केरल की दो विधानसभा सीटों पर होने वाले उपचुनाव के लिए भी प्रत्याशियों का ऐलान किया है. कांग्रेस ने इस बारे में अपने आधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल एक्स पर दी है। कांग्रेस ने एक्स पर लिखा, कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने वायनाड लोकसभा उपचुनाव में प्रियंका गांधी और दो विधानसभा सीट पर होने वाले उपचुनाव के लिए उम्मीदवारों का भी ऐलान कर दिया है।

पार्टी ने पलक्कड़ से राहुल मामोकोताहिल (Rahul Mamkootathil) और चेलक्कारा से राम्या हरिदास को चुनावी मैदान में उतारा है। चुनाव आयोग ने मंगलवार दोपहर महाराष्ट्र और झारखंड विधानसभा चुनावों के ऐलान के बाद लोकसभा और विधानसभा सीटों पर होने वाले उपचुनाव का ऐलान करते हुए बताया कि केरल की तीन सीटों पर 13 नवंबर को वोटिंग होगी और 23 नवंबर को नतीजे आएंगे।

Related Articles
Next Story

COPYRIGHT 2024

Powered By Blink CMS