चाईबासा IED ब्लास्ट : आईईडी बम की चपेट में आए जवान, गंभीर हालत में एयरलिफ्ट कर लाए गए रांची

चाईबासा : पश्चिमी सिंहभूम जिले से बड़ी खबर आ रही है, जहां नक्सलियों के लगाए गए आईईडी बम की चपेट में जवान आ गए हैं। आपको बता दें कि पश्चिमी सिंहभूम में के सारंडा जंगल में नक्सलियों के खिलाफ सुरक्षाबलों की लगातार लड़ाई जारी है। इसके लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है। वहीं आज एक बार फिर नक्सलियों ने आईईडी ब्लास्ट किया है. इस घटना में कोबरा 209 बटालियन का एक जवान घायल हो गया है. जवान को एयरलिफ्ट कर बेहतर इलाज के लिए रांची लाया गया है। जहां उनका इलाज चल रहा है।

जानकारी के मुताबिक, पुलिस को सूचना मिली थी कि प्रतिबंधित उग्रवादी संगठन भाकपा माओवादी के शीर्ष नेता मिसिर बेसरा, अनल, अनमोल, अश्विन, पिंटु लोहरा, चंदन लोहरा, अमित हांसदा उर्फ अपटन अपने दस्ता के सदस्यों के साथ सारंडा के कोल्हान क्षेत्र में भ्रमणशील है.


सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए सुरक्षा बलों के जवानों ने छोटानागरा एवं जराईकेला थाना के सीमावर्ती जंगली क्षेत्र में एक संयुक्त अभियान प्रारंभ किया. अभियान के दौरान नक्सलियों ने सुरक्षा बलों के जवानों को नुकसान पहुंचाने के उद्देश्य से आईईडी लगाया था. जिसकी चपेट में आने से सीआरपीएफ का एक जवान घायल हो गया.

Related Articles
Next Story